अग्निपथ योजना पर सबसे ज़्यादा बवाल बिहार में मचा हुआ है, यहाँ आंदोलित युवा भाजपा नेताओं को निशाना बनाने लगे हैं, इसी बात को लेकर बिहार भाजपा ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार को वार्निंग देते हुए कहा है कि अगर हिंसा नहीं रुकी तो किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा। बता दें कि सेना में शार्ट टर्म भर्ती इस योजना को लेकर बिहार उबला हुआ है, सड़कों पर आंदोलित युवाओं का राज है, ट्रेने जलाई जा रही हैं, थाने फूंके जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार शनिवार को बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जैसवाल ने अपने ही गठबंधन की सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के घरों को टारगेट बनाया जा रहा है और प्रशासन केवल मूकदर्शक बना हुआ है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से युवाओं के आंदोलन में प्रशासन का जो रवैया रहा है उसे भाजपा हरगिज़ स्वीकार नहीं कर सकती, क्योंकि यह प्रर्दशनकारी प्रशासन की मौजूदगी में बीजेपी दफ्तरों पर हमला कर रहे हैं, आगज़नी कर रहे हैं, सूचना देने पर भी न तो फायर ब्रिगेड पहुँच रही है और न ही पुलिस, अराजकता का माहौल पैदा कर दिया गया है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बलवाइयों पर पुलिस प्रश्न कोई कार्रवाई नहीं कर रह है.
Read also: अग्निवीरों की निकली लॉटरी: गृह के बाद रक्षा मंत्रालय में भी 10 प्रतिशत आरक्षण
संजय जैसवाल यहीं पर ही नहीं रुके, उन्होंने न सिर्फ राज्य सरकार की नीयत पर उठाया बल्कि यह भी कहा कि यह सब एक साज़िश के तहत हो रहा है. बता दें कि आंदोलित युवाओं ने बिहार की उपमुख्यमंत्री रेनू देवी के आवास पर भी हमला किया था इसके अलावा भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यालयों को भी निशाना बनाया गया, वहाँ पर लगे प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टरों को फाड़ा गया.

