महंगाई के बाद अब टैक्स के बोझ के रहिए तैयार, GST स्लैब में सरकार करेगी ये बदलाव

नेशनलमहंगाई के बाद अब टैक्स के बोझ के रहिए तैयार, GST स्लैब...

Date:

नई दिल्ली। एक तो आम जनता पहले से ही महंगाई के कारण परेशान है। वहीं अब दूसरी ओर सरकार ने टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर ली है।  सूत्रों की माने तो अब केंद्र सरकार जीएसटी दरों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो सरकार अब जीएसटी की दरें बढ़ाकर आने वाले सालों में टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने की योजना के तहत ऐसा करने की तैयारी में है। 

Also Read  : ATM कार्ड हो गया चोरी या खो गया तो घर बैठे ऐसे करवाएं ब्लॉक

सरकारी सूत्रों के अनुसार जीएसटी के नीचे के स्लैब दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। जबकि आगे की दरों को वैसे ही रखने की योजना बनाई गई है। इसके तहत जीएसटी की चार स्लैब दर को कम कर तीन कर दिया जाएगा। यानी एक स्लैब पूरी तरह से खत्म कर दी जाएगी। इसके अलावा जिस स्लैब पर ज्यादा खपत और जरूरी सामान आते हैं उन जीएसटी दरों को युक्तिसंगत किया जाएगा। देश में 480 ऐसे जरूरी सामान हैं जिन पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। सरकार को कुल जीएसटी रिवन्यू कलेक्शन का 70 प्रतिशत इसी सेगमेंट से मिलता है।

Also Read : New Bank Opening Time: बैंक खुलने के समय में हुआ बड़ा बदलाव, बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी

12-18 प्रतिशत स्लैब के स्थान पर नया स्लैब ! 

जानकारों की माने तो सरकार ने जीएसटी के चार स्लैब बनाए हैं। इनमें 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वाली स्लैब शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार अब सरकार जीएसटी के 5 प्रतिशत वाले स्लैब को बढ़ाकर 6-7 प्रतिशत करने पर विचार कर रही है। वहीं 12 और 18 प्रतिशत वाले स्लैब को खत्म कर उसके स्थान पर 15 प्रतिशत वाला नया स्लैब लाने की तैयारी कर रही है। जबकि 28 प्रतिशत स्लैब में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related