Police चौकी के Dumping yard में खड़े वाहनों में लगी भीषण आग, मुकदमों से संबंधित वाहन जलकर राख

न्यूज़Police चौकी के Dumping yard में खड़े वाहनों में लगी भीषण आग,...

Date:

 

अलीगढ़ । जिले के थाना देहली गेट क्षेत्र की घुड़िया बाग पुलिस चौकी के डंपिंगयार्ड में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पुलिस चौकी के डंपिंग यार्ड में अचानक लगी इस भीषण आग की चपेट में आकर मुकदमे से संबंधित सैकड़ों वाहन जलकर राख हो गए। पुलिस चौकी के डंपिंग यार्ड में खड़े वाहनों में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड के अधिकारी दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। डंपिंग यार्ड में आग लगने के कारणों की जांच करने के साथ नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Read also: उतारने की कार्रवाई के बीच इस हिंदू संगठन ने मंदिरों पर लगाए लाउडस्पीकर

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र की घुड़िया बाग पुलिस चौकी के डंपिंग यार्ड में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया ओर डंपिंग यार्ड में विभिन्न मुकदमों से संबंधित टेंपो, मेटाडोर, दुपहिया वाहनों सहित सैकड़ों वाहनो आग की चपेट में आकर पूर्ण रूप से जल गए।

सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे में आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया आग की चपेट में आकर सैकड़ों वाहन जल गए हैं ।आग लगने के कारण की जांच करने के साथ नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...