Gujarat chunavi dangal : हार्दिक के घर मे भाजपा नेताओं की उपस्थिति बिगाड़ेगी गुजरात मे कांग्रेस का खेल

गुजरात चुनावGujarat chunavi dangal : हार्दिक के घर मे भाजपा नेताओं की उपस्थिति...

Date:

Gujarat chunavi dangal : गुजरात मे होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस में हलचल जारी है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल के सुर बदले लग रहे हैं और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि अब हार्दिक को कांग्रेस का साथ रास नहीं आ रहा है। 

हार्दिक की कांग्रेस के साथ खुली जंग के बीच कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने हार्दिक को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है और कहा है कि वह उनकी समस्याओं पर बात कर उन्हें सुलझाने की कोशिश करेंगे। वही अब जगदीश की इस बात चीत की बात के बीच खबर यह भी आ रही है की पटेल अब कांग्रेस के साथ बात करने के मूड में नहीं है और वह अंदर ही अंदर कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में लगे हुए हैं। 
क्योंकि हार्दिक के पिता की पुण्यतिथि आने को हैं जिसमे हार्दिक ने अपने बदले सुर के चलते गुजरात के मुख्यमंत्री सहित कई भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया है। सूत्रों का कहना है कि उनके पिता की पुण्यतिथि में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। वही खबर यह भी है की इनके पिता जी की पुण्यतिथि में कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जगदीश शामिल नहीं होंगे। 
पुण्यतिथि में भाजपा नेताओं की उपस्थिति के संकेत और कांग्रेस नेताओं के अनुपस्थित होने के संकेत यह स्पष्ट कर रहे हैं कि हार्दिक ने कांग्रेस से पृथक होने का मन बना कर भाजपा में जाने की रणनीति तैयार कर ली है। बता दें इससे पहले हार्दिक को भाजपा की तारीफ करते हुए सुना गया था। जिसमे उन्होंने भाजपा को मजबूत पार्टी बताया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related