सोने की डिमांड 18 फीसदी नीचे खिसकी

बिज़नेससोने की डिमांड 18 फीसदी नीचे खिसकी

Date:

Business:- वैसे तो महिलाओं और पुरुष में सोने की खरीद को लेकर क्रेज हमेशा ही देखने को मिला है लेकिन इस साल जिस प्रकार से महंगाई ने जनमानस की कमर तोड़ रखी है उसके बाद अब लोगों का महंगाई को लेकर क्रेज कम हो गया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की एक रिपोर्ट ने गोल्ड को लेकर खुलासा करते हुए कहा है कि 

वर्ष 2022 में देश में सोने की डिमांड 18 फीसदी नीचे खिसक गई है। वही रिसाइकल होने वाला गोल्ड 88 फीसदी बढ़ गया है। 
वही अगर हम गोल्ड की मांग में आई कमी की बात करे तो इसका आयात 58 फीसदी फिसलकर 132.2 टन रह गया और मार्केट में इसका क्रेज कम हो चला है। यदि हम सर्व की बात करें तो हालिया में सोने की खरीद को लेकर हुए सर्व में कहा गया की पहले की अपेक्षा अब शादी विवाह में होने वाली सोने की खरीद घट गई है और मांग प्रभावित हो रही है।
सोने की घटी मांग के सन्दर्भ में डब्ल्यूजीसी के क्षेत्रीय सीईओ (इंडिया) सोमसुंदरम ने कहा है कि मार्च तिमाही में सोना 8 फीसदी महंगा होकर 45434 रुपये प्रति दस ग्राम पहुँचा। इस महंगाई ने मार्केट में सोने के क्रेज को कम करने में अहम भूमिका निभाई ओर सोने के प्रति लोगो का आकर्षण कम किया है। सोने के बढ़े दामो के चलते अब मार्केट में सोने की खरीद घट गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related