Indian Hotels Company के शेयर में बढ़त जारी , एक साल में हो सकता है पैसा डबल

बिज़नेसIndian Hotels Company के शेयर में बढ़त जारी , एक साल में...

Date:

Business:- आज शेयर बाजर में होटल सेक्टर में उछाल आया है और Indian Hotels Company ने बढ़त दर्ज की है। Indian Hotels Company आज 4 फीसदी की बढ़त के साथ 250 पर पहुंच गया है। इस कंपनी ने कल अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे मुनाफे जारी करने के बाद यह कम्पनी घाटे से उभर कर मुनाफे की ओर बढ़ती दिखी थी। 

वही आज होटल कम्पनी में दर्ज हुई बढ़त के बाद ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इस संदर्भ में कहा है कि कोविड ने होटल व्यापार में 22 फीसदी की गिरावट रही लेकिन यह रिकवरी के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जिसके चलते यह उम्मीद है कि H1FY23 में मजबूत रिकवरी होगी। इसके साथ ही ब्रोकरेज हाउस ने निवेशकों को इसके शेयर में 292 के टारगेट से निवेश करने की सलाह दी है। 
अगर हम इसके वर्तमान प्राइज की बात करे तो 236 के अनुमान से निवेशकों को 24 फीसदी का रिटर्न प्राप्त हो सकता है।
इसके अलावा ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने भी इसमे निवेश के लिए निवेशकों को सलाह दी है और कहा है की यह आपको एक झटके में रिटर्न दे सकता है। Indian Hotels के शेयर में पिछले साल 121 फीसदी वही इस साल 34 फीसदी रिटर्न मिल चुका है। बता दे राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में Indian Hotels के 30,016,965 शेयर हैं जिसकी वर्तमान कीमत 740.5 करोड़ रुपये है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related