आईपीएल 2022 के आखरी लीग मैच में अंततः विराट कोहली का बल्ला गरज ही पड़ा, RCB को कोहली की पारी की ज़रुरत भी बहुत थी. क्योंकि प्ले ऑफ के लिए गुजरात के खिलाफ उसके लिए आज का मैच जीतना बहुत ज़रूरी था, 16 अंक होने के बावजूद अभी उसका प्ले ऑफ में पहुंचना कन्फर्म नहीं है क्योंकि दिल्ली के अभी 14 अंक है और उसे मुंबई के खिलाफ मैच खेलना है, दिल्ली जीतती है तो RCB की आगे की राह बंद.
Also Read : World Boxing Championship : भारत की एक और बेटी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप से कमाया सोना
आज गुजरात के 169 के लक्ष्य को RCB की टीम ने बड़ी आसानी से 8 गेंद पहले आठ विकेट से जीत लिया, अंतिम ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल ने 18 गेंदों पर धुंआधार 40 रनों की पारी खेलकर मैच टीम की झोली में डाल दिया, उधर विराट कोहली आज इस आईपीएल में पहली बार अपने पुराने रंग में नज़र आये। कोहली ने 54 गेंदों पर 73 रन बनाकर इस सीज़न का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया, कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भी 44 रनों की शानदार पारी खेली।
इससे पहले खराब शुरुआत के बावजूद गुजरात की टीम ने 168 रनों का एक चैलेंजिंग स्कोर खड़ा किया। शुभमन गिल सस्ते में ही आउट हो गए, उसके बाद रिधिमान साहा और मैथ्यू वेड ने पारी को आगे बढ़ाया, वेड 16 रनों पर मैक्सवेल की गेंद पर पगबाधा आउट दिए गए, फैसले से वेड इतना नाखुश थे कि उसका गुस्सा उन्होंने ड्रेसिंग रूम में निकाला। साहा 31 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या (62 नाबाद) और डेविड मिलर (34) ने ज़ोरदार बल्लेबाज़ी की और स्कोर को तेज़ी से आगे बढ़ाया। आखिर में राशिद खान ने आतिशबाज़ी की और 6 गेंदों 19 रन बनाकर टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुँचाने में मदद की. RCB की ओर से हेज़लवुड ने 2 और मैक्सवेल व हसरांगे ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
Also Read : IPL 2022 : हारकर भी बाज़ीगर बना KKR, लखनऊ दो रनों से मिली जीत
RCB को अब दिल्ली कैपिटल्स के मैच पर निर्भर रहना है, अगर दिल्ली हारती है तो ही वह प्ले ऑफ में पहुँच पायेगी अन्यथा नेट रन रेट में पिछड़ने का उसे खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। RCB की आज की जीत से पंजाब और SRH के होने वाले मैच का रोमांच भी अब जाता रहा. गुजरात, लखनऊ और राजस्थान की टीमें प्ले ऑफ़ में पहले ही अपना स्थान सुरक्षित कर चुकी हैं अब सारी निगाहें दिल्ली और मुंबई के बीच 21 मई को होने वाले मुकाबले पर होंगी.

