IPL 2022 : अभी आईपीएल में जारी रहेगा माही का सफर, कही यह बात

स्पोर्ट्सIPL 2022 : अभी आईपीएल में जारी रहेगा माही का सफर, कही...

Date:

IPL 2022 : महेंद्र सिंह धोनी, CSK और आईपीएल, यह पर्यायवाची शब्द हैं क्योंकि तीनों का मतलब एक है और वह क्रिकेट। क्रिकेट जो देश के लोगों का पैशन तो है मगर चेन्नई वालों के लिए शायद उससे भी बढ़कर शायद यही वजह है की आईपीएल किंग अपना अंतिम मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं और वह इस आईपीएल में तो संभव हैं नहीं क्योंकि इस आईपीएल का कोई मैच चेन्नई में नहीं है यानि यह मानकर चला जाय कि अगर कोई कोरोना जैसी आफत न आई तो कम से कम महेंद्र सिंह धोनी अगले साल के आईपीएल में ज़रूर नज़र आएंगे। 

Also Read : IPL 2022 : अंतिम लीग मैच में गरजा कोहली का बल्ला, प्ले ऑफ के लिए RCB अब दुआओं के सहारे

दरअसल आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. मैच में टॉस के दौरान जब उनसे इस बारे में सवाल किये गए तो उन्होंने कहा कि वह अपना आखरी मैच चेपक के मैदान पर खेलना चाहते हैं, माहि ने कहा कि अगर वो चेन्नई में अपना आखरी मैच नहीं खेलेंगे तो यह CSK के फैंस के साथ नाइंसाफी होगी। धोनी की इस बात का मतलब सीधा यही निकलता है कि वह अगले साल आईपीएल खेलकर ही इस महालीग से रिटायर हो सकते हैं. 

वहीं मौजूदा सीजन में CSK का प्रदर्शन अबतक बहुत निराशाजनक रहा है. चेन्नई के 13 मैचों में सर 8 अंक हैं और चार बार की यह चैम्पियन टीम इस समय  9वें पायदान पर है. बात करें अगर धोनी की तो सबसे बेस्ट कमेंट उनके पुराने साथी सुरेश रैना ने कुछ दिन पहले किया था कि माहि के बिना तो CSK की कल्पना ही नहीं की जा सकती। बता दें कि इस सीजन में भविष्य का कप्तान तैयार करने के लिए CSK ने रविन्द जडेजा को टीम की कमान सौंपी थी मगर वह इतनी बुरी तरह नाकाम हुए कि बीच टूर्नामेंट में धोनी को कप्तानी सौंपनी पड़ी.

Also Read : World Boxing Championship : भारत की एक और बेटी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप से कमाया सोना

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related