Munich Airport पर बैंड की धुनों के बीच पीएम मोदी का शानदार स्वागत

इंटरनेशनलMunich Airport पर बैंड की धुनों के बीच पीएम मोदी का शानदार स्वागत

Date:

म्यूनिख। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जी-7 देशों की बैठक में भाग लेने के लिए जर्मनी पहुंच गए। जी—7 की यह बैठक जर्मनी की अध्यक्षता में होगी। इसमें दुनिया के सात ताकतवर देशों के नेता भाग लेंगे। 
आज म्यूनिख एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर बावेरियन बैंड की धुनों के बीच उनके विमान का गेट खुला तो फूलों की बारिश मोदी के स्वागत में की गई। म्यूनिख एयरपोर्ट के बाहर भारतीयों ने भी प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया। अनिवासी भारतीयों ने ‘मोदी-मोदी’,’भारत माता की जय’ के जोरदार नारे लगाए।

Read also: Meerut Petrol Diesel Price Today: जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का मेरठ में अपडेट भाव

म्यूनिश पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया ‘मैं शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ उपयोगी चर्चा की आशा करता हूं।’ जी—7 की आज 26 व 27 जून को होने वाले शिखर वार्ता में हिन्द प्रशांत क्षेत्र की स्थिति,यूक्रेन-रूस युद्ध, जलवायु, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण वैश्विक मामलों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके अलावा सम्मेलन में भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं से अलग से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी यात्रा के दौरान भारतीय लोगों के साथ भी वार्ता करेंगे। 

दिल्ली से रवाना होने के पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा ‘वो जर्मन प्रेसीडेंसी के तहत जी—7 शिखर वार्ता के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के निमंत्रण पर दौरा करेंगे। दौरे के दौरान जर्मनी के चांसलर से मिलकर उन्हें खुशी होगी। 

Read also: Maharashtra Crisis Live : बागियों ने गुवाहाटी में 30 जून तक बढ़ाई होटल की बुकिंग

बता दें कि जी-7 समूह दुनिया के सबसे अमीर सात देशों का ग्रुप है। जिसकी अध्यक्षता जर्मनी कर रहा है। इस समूह में कनाडा,ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, जापान, इटली और अमेरिका हैं। लेकिन इस समूह में इंडोनेशिया,अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, सेनेगल जैसे देशों को आमंत्रित किया है। बैठक में सभी सात देशों के शीर्ष नेतृत्व भाग ले रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related