Maharashtra Crisis Live : बागियों ने गुवाहाटी में 30 जून तक बढ़ाई होटल की बुकिंग

पॉलिटिक्सMaharashtra Crisis Live : बागियों ने गुवाहाटी में 30 जून तक बढ़ाई...

Date:

Maharashtra Crisis Live : आसाम के गुवाहाटी से भाजपा के संरक्षण में महाराष्ट्र की राजनीति में उथल पुथल मचाने वाले शिव सेना के 38 बागी विधायक जिनका नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं, होटल की बुकिंग और बढ़ा दी है, यानि यह खेल अभी और लम्बा चलने वाला है.जानकारी के मुताबिक शिवसेना के बागी विधायकों ने होटल की बुकिंग दो दिन और बढ़ा दी है। बागी विधायक अब 30 जून तक गुवाहाटी में ठहरेंगे। पहले यह बुकिंग 28 जून तक थी। 

Also Read : Maharashtra Crisis Live: उद्धव ठाकरे के हिंदुत्व पर भारी भाजपा का हिंदुत्व, शिव सेना के भविष्य पर तलवार

वहीँ कल रात दिल्ली और वडोदरा का चक्कर काटने के बाद शनिवार सुबह गुवाहाटी पहुंचे एकनाथ शिंदे ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने शिव सैनिकों से अपील की कि वो MVA के खेल को पहचानें. शिंदे ने कहा कि मैं शिवसेना और शिवसैनिकों को MVA  के अजगर के चंगुल से आज़ाद कराने के लिए लड़ाई कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आप सभी शिवसैनिकों के लिए है । 

बता दें कि आज कई बागी विधायकों के ऑफिसों में आक्रोशित शिव सैनिकों ने तोड़फोड़ की. वहीँ शिव सेना ने कहा है कि शिव सैनिकों के आक्रोश को दबाया नहीं जा सकता। वो गद्दारों द्वारा की गयी हरकत से बहुत नाराज़ है. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि शिव सैनिक अगर सड़क पर उतर आया तो मुंबई में आग लग सकती है. अभी हम शिव सैनिकों को शांत किये हुए हैं लेकिन कब तक । 

Read Also : महाराष्ट्र का मामला: बागी मंत्रियों से मंत्री पद छीनने की तैयारी

संजय राउत का यह बयान बागियों को एक तरह से खुली धमकी माना जा रहा है. उनके इस बयान के बाद सबसे ज़्यादा डर हनुमान चालीसा विवाद से प्रकाश में आयी नवनीत राणा को लग रहा है और उन्होंने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाईं है, वहीँ शिंदे ने कहा है कि विधायकों के परिवारों की सुरक्षा सरकार की ज़िम्मेदारी है, इसके साथ ही शिंदे ने यह भी आरोप लगाया है कि बाग़ी विधायकों के परिवारों की सुरक्षा को सरकार ने हटा लिया है, हालाँकि गृह मंत्री पाटिल ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है । 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...