बाजार:- आज के समय मे भारत महंगाई और रोजगार की समस्या से जूझ रहा है। लोगो को समझ नहीं आ रहा की वह इस महंगाई के दौर में अपना गुजारा कैसे करे। लेकिन अब एक राहत देने वाली खबर आई है और कहा जा रहा है कि जीवाश्म ईंधन से स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग की ओर तेजी से बढ़ने से 2025 तक भारत में 1.5 करोड़ नौकरी दे सकता है।
जी 7 नेताओं के सम्मेलन में इस विषय पर चर्चा हुई और कहा गया कि भारत आगामी समय मे जीवाश्म ईंधन से बेहतर गुणवत्ता वाली ऊर्जा के लिए आगे बढ़ेगा। जिससे लोगो को न सिर्फ बिजली के बिल से राहत मिलेगी बल्कि महंगाई पर लगाम लगेगी और प्रदूषण भी नियंत्रित होगा। वही जब यह क्षेत्र व्यापक होगा तो इससे रोजगार बढ़ेगा और आज जिस बिजली का उपयोग हम कर रहे हैं वह कम होगा।
कैम्ब्रिज इकोनोमेट्रिक्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार भारत आगामी समय मे बिजली पर अपनी निर्भरता कम करेगा। वही भारत 2025 तक प्रति व्यक्ति बिजली पर आने वाले खर्च में आठ डॉलर या 10 प्रतिशत की कटौती कर सकता है। यह कटौती 2030 तक 34 डॉलर या 31 प्रतिशत और 2035 तक 74 डॉलर या 52 प्रतिशत होने का अनुमान है। इसके अलावा स्वच्छ ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ने से 2025 तक भारत में 1.5 करोड़ नौकरियों के अवसर पैदा हो सकते हैं।

