Russia-Ukraine War: रूस की यूक्रेनी शहरों पर मिसाइलों की बारिश,सैकड़ों नागरिक फंसे

इंटरनेशनलRussia-Ukraine War: रूस की यूक्रेनी शहरों पर मिसाइलों की बारिश,सैकड़ों नागरिक फंसे

Date:

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 122 वा दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेनी शहरों पर मिसाइलों की जोरदार बारिश की। पूर्वी लुहांस्क शहर के सेवेरोदोनेस्क और लिसिचंस्क शहर में सैकड़ों नागरिक फँसे  हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसने दक्षिणी क्षेत्र में रूस पर करारा हमला किया है। जिसमें 46 रूसियों के मरने की खबर है। यूक्रेन ने रूस की होवित्जर तोप और दो टैंक उड़ा दिए। यूक्रेनी में छिड़ी जंग को अब पांचवा महीना शुरू हो गया है। इस दौरान यूक्रेन ने  सैनिकों को सेवेरोदोनेस्क से हटकर और जगह जुटने के निर्देश दिए। जिससे रूसी सेना की घेराबंदी की जा सके। दूसरी ओर, रूस ने यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी इलाके में 48 क्रूज मिसाइलें तैनात की हैं। यूक्रेन राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की। 

Read also: रूसी सेना ने ओडेसा के पास विदेशी हथियारों के लॉजिस्टिक टर्मिनल पर किया हमला

लुहांस्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही ने कहा कि लिसिचंस्क में प्रवेश के रास्ते रोक नाकाबंदी की है। उधर, यूक्रेन हेलीकॉप्टरों ने माइकोलीव सीमा पर स्निहुरिवका के पास रूसी सेना के ऊपर हमला करके 46 सैनिक मार गिराए। यूक्रेन ने रूस की हॉवित्जर तोप ओर दो टी-72 टैंक, ड्रोन और सात बख्तरबंद वाहन उड़ा दिए। भीषण लड़ाई के बाद यूक्रेन सेना ने पूर्वी हिस्से में तबाह हुए इलाकों को छोड़ अपने गढ़ वाले इलाकों में जाना शुरू कर दिया है। लुहांस्क के सेवेरोदोनेस्क शहर की आबादी 10 लाख थी, जो अब मात्र 10 हजार है। लोग शहर से पलायन कर चुके हैं। इसका 95 फीसदी इलाका रूस के कब्जे में है।

Read also: बीते 24 घंटे में 6,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों को निकाला गया

रूस सेना पूर्वी यूक्रेन में एक शहर की घेराबंदी कर रही है।पास के एक शहर पर रूस के ताबड़तोड़ हमले ने यूक्रेन सैनिकों को भीषण लड़ाई के बाद पीछे हटने को मजबूर किया था। रूस सेना की तरफ से पूर्वी क्षेत्र में लड़ाई केंद्र से काफी दूर के इलाके में मिसाइल से हमले किए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related