रसोई Bytes: घर पर बनाएं ये लजीज वेज ज़िन्गी पार्सल, आसान है रेसिपी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर बनाएं ये लजीज वेज ज़िन्गी पार्सल, आसान है...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Veg Zingy Parcel Recipe – अगर आप रोजाना एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए है तो क्यों न इस बार कुछ नया बनाया जाए। आज हम आपको  वेज ज़िन्गी पार्सल की रेसिपी बातएंगे, जो की काफी आसान है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट बनेंगे और इसका स्वाद शयद आप भूल न पाए। चलिए फिर जानते है ये टेस्टी रेसिपी। 

वेज ज़िन्गी पार्सल सामग्री (Veg Zingy Parcel Ingredients) – 1.5 कप मैदा, 1.5 छोटी चम्मच इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट, 1.5 छोटी चम्मच चीनी, ⅓ छोटी चम्मच नमक, 1.5 बड़े चम्मच तेल और स्टफ्फिंग के लिए आप ½ कप, क्यूब्स पनीर, 1 बड़े चम्मच मक्खन, 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक, ½ छोटी चम्मच नमक, 1 कटा हुआ टमाटर, ½ कप कटी हुई हरी शिमला मिर्च, ½ कप कटी हुई पीली शिमला मिर्च, 1 छोटी चम्मच ओरिगेनो, 1 छोटी चम्मच शेज़वान सॉस और 1 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस। 

Read also: रसोई Bytes: मिनटों में बनाएं पापड़ कोन, सभी को आएगा पसंद!

वेज ज़िन्गी पार्सल रेसिपी (Veg Zingy Parcel Recipe) –

पहले हम डो तैयार करेंगे, जिसके लिए आप एक कप में 1.5 छोटी चम्मच इन्सटेंट एक्टिव यीस्ट, 1.5 छोटी चम्मच चीनी और 3-4 बड़े चम्मच हल्का गुनगुना पानी मिला कर 10 मिनट के लिए रख दे, फिर बाउल में 1.5 कप मैदा और ⅓ छोटी चम्मच नमक डाल कर मिला ले। अब इसमें एक्टिव की हुई यीस्ट डाल कर मिला कर थोड़ा गुनगुना पानी डाल कर डो गूंधिए। डो को मुलायम बनाने के लिए आप 1.5 बड़े चम्मच तेल को थोड़ा-थोड़ा डाल कर गूंधिए। फिर इस पर थोड़ा तेल लगाकर इसे 1 घंटे के लिए गरम जगह पर रख दीजिए.

तब तक आप स्टफ्फिंग तैयार कर ले, इसके लिए पेन में 1 बड़े चम्मच मक्खन डाले और फिर  छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक डाल कर हल्का भूनिए।  अब 1 टमाटर और ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर इसे 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। फिर  इन्हें मैश करके इसमें ½ कप छोटी-छोटी कटी हुई हरी शिमला मिर्च और ½ कप छोटी-छोटी कटी हुई पीली शिमला मिर्च डाल दे। अब 1 छोटी चम्मच ओरिगेनो, 1 छोटी चम्मच शेज़वान सॉस और 1 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस डाल कर मिलाएं। फिर ½ कप छोटा-छोटा कटा हुआ पनीर डाल अच्छे से मिलकर, गैस बंद कर करके इसे प्लेट में निकाल ले। अब इस  स्टफ्फिंग को ठंडा होने दे। 

इसके बाद, 2 बड़े चम्मच मैदा और 2 बड़े चम्मच सूजी लेकर अच्छे से मिलाएं और डो को हाथ पर थोड़ा मैदा-सूजी लेकर मसलिए और इसके रोल करके बराबर के 6 हिस्से करे। इन्हें गोल कर बाउल में रख दे और एक लोई निकाल ले। अब सूखा मैदा-सूजी की मदद से रोटी से थोड़ा मोटा बेलिए, फिर कोनों से थोड़ा-थोड़ा फोल्ड करके इसे तिकोना आकार दे। अब आपको इसके बीच में 2 छोटी चम्मच स्टफ्फिंग रख कर तीनों कोनों पर थोड़ा पानी लगाना है और  कोनों को उठा कर बीच में एक दूसरे से चिपका कर सेट करना है। ऐसी ही बाकी के तैयार कर ले और प्लेटे पर निकल ले, ध्यान दे इन्हे हल्का सूखा मैदा-सूजी छिड़क कर रखना है। 

Read also: रसोई Bytes: आंध्र स्टाईल में बनाएं आम का तीखा आचार, स्वाद है जबरदस्त!

अब ओवन को 200 डिग्री सेंटिग्रेट पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट कर इसे 4 ज़िन्गी पार्सल को बेकिंग ट्रे में रख कर क्रीम और पानी के घोल से हल्का कोट कर ओवन में रख कर 200 डिग्री सेंटिग्रेट पर 10 मिनट के लिए रख दे। 10 मिनट बाद इन्हे लट कर वापस ओवन में 5 मिनट के लिए रख दे। बस ये  बेक होकर तैयार हो जाएँगे इन्हे आप मक्खन लगाएं और घीले कपड़े से 10 मिनट के लिए ढक कर रखे और फिर परोसे। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...