Odessa Missile Attack: रूसी सेना ने ओडेसा में हवाई हमले बढ़ाए , स्लोवियास्क व कोस्त्यंतिनिव्का शहरों पर भीषण मिसाइल अटेक

इंटरनेशनलOdessa Missile Attack: रूसी सेना ने ओडेसा में हवाई हमले बढ़ाए ,...

Date:

कीव। रूस ने ओडेसा और माइकोलीव क्षेत्रों में मिसाइल हमले तेज कर दिए। यूक्रेनी अनाज निर्यात को फिर शुरू करने की अनुमति देने संबंधी समझौते के कुछ दिन बाद ओडेसा बंदरगाह पर हमले बढ़ गए हैं।  यूक्रेन की दक्षिण ऑपरेशनल कमांड ने  कहा कि काला सागर से यूक्रेनी शहरों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले हो रहे हैं। यहां तटीय बस्तियों में हमलों के कारण कई घर आग से नष्ट हो गए। बचावकर्मी घटनास्थल पर बचाव कार्य कर रहे हैं।  नागरिकों को बंकर में जगह देने के चलते किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रूसी ऊर्जा कंपनी गजप्रोम ने नॉर्ड स्ट्रीम-1 पाइपलाइन से यूरोप में गैस का प्रवाह बुधवार से 20 प्रतिशत तक कम कर दिया है। कंपनी ने इसका कारण रखरखाव से जुड़े मुद्दों को बताया है। यूरोपीय संघ के ऊर्जा प्रमुख ने इस प्रकरण को राजनीति से प्रेरित बताया है। 

Read also: Earthquake In Philippines: भूकंप से हिला फिली​पींस घर से बाहर आए लोग, रोकी गई मेट्रो ट्रेन

लैटिन अमेरिकी देश ग्वाटेमाला राष्ट्रपति एलेहांद्रो जियामत्तई ने कीव पहुंचकर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलकर  अपनी एकजुटता प्रदर्शित की है। वह यूक्रन यात्रा करने वाले पहले लैटिन अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। कई लैटिन अमेरिकी नेताओं ने यूक्रेन पर रूस हमले पर कोई रुख अपनाने से परहेज किया। ऐसा रूस के साथ इन देशों के पुराने रिश्ते के कारण हुआ। जबकि जियामत्तई ने कहा कि हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं। ग्वाटेमाला न तो चुप है और न ही चुप रहेगा। यूक्रेनी रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने घोषणा की है कि जर्मनी से गेपर्ड वायु रक्षा प्रणाली यूक्रेन पहुंची है। यूक्रेन ने  हजारों राउंड गोला-बारूद मिलने की पुष्टि करी है। ये सभी विमान-रोधी प्रणालियां हैं। रेजनिकोव ने कहा, हम अपने आसमान की रक्षा क्षमता को और मजबूत करेंगे। बता दें, गेपर्ड रक्षा प्रणाली जर्मनी ने नाटो के दूसरे सदस्य देशों के साथ मिलकर विकसित की थी। उन्होंने कहा कि जर्मनी दुश्मन के तोपखाने का पता लगाने के लिए यूक्रेन को रडार प्रणाली मुहैया कराएगा। रूस ने 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने का फैसला किया है। रूस की स्पेस एजेंसी रोसकॉसमॉस के प्रमुख यूरी बोरीसोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इसकी जानकारी दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related