Big News: अमेरिका में मकान में लगी आग में तीन बच्चों सहित दस लोगों की मौत

इंटरनेशनलBig News: अमेरिका में मकान में लगी आग में तीन बच्चों सहित...

Date:

पेनसिल्वेनिया। अमेरिका के राज्य पेनसिल्वेनिया में एक मकान में आग लगने से तीन बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई। आग बुझाने के लिए आए एक स्वयंसेवी दमकलकर्मी को उस समय झटका लगा जब उसे पता चला कि आग उसके रिश्तेदार के घर में लगी है। मृतकों में उसका बेटा, बेटी के अलावा ससुर और पत्नी का भाई तथा अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। दो मंजिला घर में 13 कुत्ते रहते हैं। लेकिन यह पता नहीं चला कि वे जीवित हैं या नहीं। मकान में देर रात आग लगी। प्राधिकारियों ने बताया कुछ लोग जलते हुए मकान से बाहर निकलने में सफल रहे। 

ओहियो में चार लोगों की गोली मारकर हत्या:-

वहीं एक अन्य घटना में ओहियो में चार लोगों की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने ओहियो में अपने चार पड़ोसियों की गोली मारकर हत्या की है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पुलिस एक हथियारबंद व्यक्ति की तलाश में है। मोंटगोमरी काउंटी में बटलर टाउनशिप पुलिस के मुताबिक दोपहर फायरिंग की सूचना पर टीम भेजी गई थी। जहां पर मौके से गोलियां लगे चार लोगों के शव मिले। पुलिस को इस संबंध में 39 साल के आरोपी स्टीफन मॉर्लो की तलाश है। 

Read also: Cuba Fire: आकाशीय बिजली गिरने से तेल भंडारन में भीषण आग, 100 किमी तक फैला धुएं का गुबार

बारिश और तूफान के कहर से हजारों उड़ानें रदद:-

अमेरिका में इस समय बारिश और तूफान का कहर है। इसके चलते 1400 उड़ानें रद्द की जा चुकी है। बारिश और तूफान के चलते हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। विमानन कंपनी फ्लाइटअवेयर के मुताबिक करीब 1400 उड़ानों के रद्द होने के अलावा अन्य 6300 उड़ानें काफी देरी से चल रही हैं। अगस्त में लगातार दूसरे दिन इतनी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुई हैं। न्यूयॉर्क शहर के तीन प्रमुख हवाईअड्डों के अलावा वाशिंगटन डीसी के बाहर भी रीगन राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ानों को रद्द किया गया। अमेरिकन एयरलाइन की अभी तक करीब 250 उड़ानें रद्द की गईं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related