Russia Ukraine Crisis : परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर गोलीबारी,दोनबास सीमा पर छिड़ी भीषण लड़ाई

इंटरनेशनलRussia Ukraine Crisis : परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर गोलीबारी,दोनबास सीमा पर छिड़ी...

Date:

कींव। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध में इन दिनों दोनबास के सबसे अहम सीमा क्षेत्र में अब भीषण लड़ाई छिड़ी है। जहां पर दोनों देशों ने एक-दूसरे पर जपोरिज्झिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर गोलाबारी का आरोप लगाया है। भीषण जंग के बीच यूक्रेन से अनाज ले जाने तीन और जहाजों को छोड़ दिया गया है।  तड़के रूसी रॉकेट से दो राउंड फायरिंग में रिएक्टर का पॉवर ग्रिड से संपर्क तोड़ने का आरोप लगाया है। यूक्रेन परमाणु एजेंसी का आरोप है कि रूसी रॉकेटों की एक विशाल श्रृंखला ने रूस नियंत्रित क्षेत्र स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र का हिस्सा ध्वस्त कर दिया। दक्षिणी यूक्रेन में यह संयंत्र यूरोप का सबसे बड़ा संयंत्र बताया जा रहा है। हालांकि यूक्रेन ने यह भी कहा कि इससे अभी किसी प्रकार का कोई विकिरण रिसाव नहीं हुआ है। 

Read also: ISRO SSLV-D1 Launch Live: इसरो ने एसएसएलवी-डी1 लॉच कर रच दिया नया इतिहास

एनर्होदर गवर्नर ने बताया कि जपोरिज्झिया संयंत्र में नाइट्रोजन.ऑक्सीजन और एक उच्च वोल्टेज की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। यूक्रेन ने रूसी सेना पर आतंकी रणनीति को नियोजित करते हुए नागरिक क्षेत्रों में रॉकेट दागने का आरोप लगाया। जबकि रूसी अधिकारियों ने इस गोलाबारी के लिए यूक्रेन को ही जिम्मेदार ठहराया है। जपोरिज्झिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र जल रिएक्टर हैं। यहां रेडियोधर्मी कचरे का भंडारण है। इसलिए इस पर हमले से हाइड्रोजन रिसाव और रेडियोधर्मी कणों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इससे आग फैलने का खतरा जताया है। हालांकि फिलहाल इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। इस संयंत्र पर रूस ने गत मार्च में कब्जा कर लिया था। रूस ने इसके आसपास वाले क्षेत्रों पर नियंत्रण कर रखा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...