सुशांत सिंह राजपूत मामले में सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने की सीबीआई जांच की मांग

बॉलीवुडसुशांत सिंह राजपूत मामले में सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने की...

Date:


सुशांत सिंह राजपूत मामले में सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने की सीबीआई जांच की मांग

पटना: भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने आज पटना में बिहारी बॉय सुशांत सिंह राजपूत के आवास पर गए और उनकी तस्‍वीर पर पुष्‍पांजलि दी। इस दौरान उन्‍होंने सुशांत के पिता जी को सांत्‍वना भी और उनसे सुशांत के बारे में लंबी बातचीत की। इसके बाद उन्‍होंने पत्रकारों से बातचीत में सुशांत के मामले में उच्‍च स्‍तरीय जांच की मांग कर दी। उन्‍होंने कहा कि सुशांत के इस तरह जाने से वर्ल्‍ड सिनेमा स्‍तब्‍ध है। कई सवाल उठ रहे हैं। हम भी इन सवालों में सत्‍यता पा रहे हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि इस मामले की जांच सीबीआई से हो और हम इसके लिए महाराष्‍ट्र सरकार से अनुशंसा करेंगे।

मनोज तिवारी ने कहा कि हमने एक होनहार सितारा खोया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। एक छोटे से शहर से बॉलीवुड में जाकर अपनी मजबूत पहचाने बनाने वाले हमारी प्रतिभा को इस तरह‍ जाना पड़े। ये हमें मंजूर नहीं है। हमने भी इंडस्‍ट्री में ये झेला है और बहुत स्‍ट्रगल किया है। लेकिन सुशांत को इस स्थिति में पहुंचाने वाली घटनाओं से पर्दा उठाने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। हम इसकी मांग करते हैं, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो। और आगे देश में कोई प्रतिभा को यूं जाया न हो।फ़िल्म निर्माता निशांत उज्जवल,विकास सिंह और प्रवक्ता रंजन सिन्हा साथ थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज छोटी दिवाली, जानिए कैसे करें पूजा और दीपदान

आज छोटी दिवाली है। मान्यता है कि इस दिन...

व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में...

क्या आपने खाई है 60 हजार रुपए किलो वाली मिठाई, लखनऊ में बिक रही

लखनऊ में बिकने वाली सबसे महंगी मिठाई की कीमत...