सिंगर सोना मोहपात्रा ने कंगना को राक्षस बताया

बॉलीवुडसिंगर सोना मोहपात्रा ने कंगना को राक्षस बताया

Date:


सिंगर सोना मोहपात्रा ने कंगना को राक्षस बताया

बॉलीवुड और मुंबई पर विवादास्पद बयान देने वाली बड़बोली कंगना रनौत पर अब सिंगर सोना मोहपात्रा ने निशाना साधते हुए उन्हें ‘मॉन्स्टर (राक्षस)’ बता दिया है।

सोना मोहपात्रा ने कहा कि पहले वे कंगना का समर्थन करती थीं लेकिन अब नहीं करतीं। कंगना रनौत पहले जिन बातों का विरोध करती थीं, आजकल खुद वही सब कर रही हैं। एक पोर्टल से बात करते हुए सोना ने कहा, ‘जब कंगना बॉलीवुड की ‘क्वीन’ नहीं बनी थीं, मैंने तब भी उनका सपॉर्ट किया था। हालांकि अब मैं सपॉर्ट नहीं करूंगी।’

सिंगर ने आगे कहा, ‘जब आप जिस मॉन्स्टर से लड़ रही होती हैं और वही बन जाती हैं। आप उन्हीं लक्षणों का प्रदर्शन करती हैं जिनकी कभी आप शिकायत करती थीं तो लगता है कि वहां कुछ ना कुछ जरूर गलत है और कंगना अब वही राक्षस बन चुकी हैं।’ सोना ने आगे कहा कि कंगना जिससे लड़ रही थीं, अब खुद भी वही बन गई हैं। वे दूसरों को बुली करती हैं और दूसरों का क्रेडिट ले जाती हैं। लगता है कि कंगना का कोई पर्सनल एजेंडा है जिसके साथ वे सहानूभूति रखती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...