लिंदभेद का शिकार बन चुकी हैं विद्या बालन

बॉलीवुडलिंदभेद का शिकार बन चुकी हैं विद्या बालन

Date:


लिंदभेद का शिकार बन चुकी हैं विद्या बालन

केरल में जन्मीं बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन आज अपनी फिल्मों से करोड़ों लोगों को प्रेरित करती हैं। दुनिया में उनके अभिनय और अदायगी की चर्चा होती रहती है। वह बॉलीवुड में उन किरदारों को करना पसंद करती हैं जो लोगों में किसी चीज को लेकर सकारात्मक बदलाव लाएं। अगर उनके करियर के शुरुआती दिनों की बात करें तो उनके लिए वह आसान नहीं था क्योंकि उनके हाथ कई बार निराशा लगी थी।

हाल ही में वह ‘शेरनी’ में नजर आई हैं, जिनके किरदार को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा है। विद्या जिन किरदारों को निभाती हैं वह उनके असल जिंदगी से ताल्लुक रखते हैं, शेरनी में जैसा उनका किरदार है ठीक वैसे ही विद्या अपने असल जिंदगी में रह चुकी हैं। वह कई बार बॉलीवुड में सेक्सिज्म के ऊपर बात कर चुकी हैं। हाल ही में लिंगभेद के ऊपर बात करते हुए विद्या बालन ने बताया कि वह कई बार पुरुषों, महिलाओं और खुद से लिंदभेद का शिकार बन चुकी हैं।

इंटरव्यू के दौरान, अपनी दास्तां बताते हुए विद्या ने बताया कि उनके अनुसार लिंगभेद का अर्थ सिर्फ पुरुषों द्वारा महिलाओं के साथ किया गया गलत व्यवहार ही नहीं होता है बल्कि लिंगभेद उसे भी कहते हैं जो महिलाएं अपने लिए विचार रखती हैं। इसी बीच उन्होंने बताया कि पुरुषों और अन्य महिलाओं के साथ वह खुद से भी लिंगभेद का शिकार हुई हैं। कई बार महिला होने के नाते उन्होंने खुद को औरों से कम आंका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...