फिट हुए केन विलियमसन, सनराइजर्स ख़ेमे में ख़ुशी

बिज़नेसफिट हुए केन विलियमसन, सनराइजर्स ख़ेमे में ख़ुशी

Date:


फिट हुए केन विलियमसन, सनराइजर्स ख़ेमे में ख़ुशी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक सबसे खराब शुरुआत का सामना कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये आखिरकार एक खुशखबरी आई है। टीम के पूर्व कप्तान और चोट से जूझ रहे केन विलियमसन ने अपनी वापसी को लेकर संकेत दिये हैं औऱ साफ किया है कि वह अगले मैच में टीम के लिये उपलब्ध रहेंगे। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान जब केन विलियमसन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हें चोट लगी थी लेकिन अब वह ठीक हैं और अगले मैच में टीम के लिये उपलब्ध रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को खेले गये मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये शुबमन गिल ने नाबाद 70 रनों की पारी खेली जबकि पैट कमिंस की शानदार गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद की टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने में नाकाम रही, नतीजन हैदराबाद की टीम को लगातार दूसरे मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

हैदराबाद के लिये मनीष पांडे ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली तो वहीं डेविड वॉर्नर सिर्फ 36 रन ही बना सके। वहीं पिछले मैच में शानदार शुरुआत करने वाले जॉनी बेयरस्टो इस मैच में ज्यादा अच्छी पारी नहीं खेल सके और 5 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गये।

बीच में ऋद्धिमान साहा ने 30 रनों की पारी खेली लेकिन स्लो रन रेट के चलते ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत तो खराब रही लेकिन शुबमन गिल और इयोन मोर्गन ने चौथे विकेट के लिये 92 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। केकेआर ने अपने दूसरे ओवर में ही खलील अहमद की गेंद पर सुनील नरेन बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे, तो वहीं नीतिश राणा (26) और कप्तान दिनेश कार्तिक (0) 7वें ओवर में चलते बने।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...