मुंबई में 100 रुपये के पार हुआ पेट्रोल

बिज़नेसमुंबई में 100 रुपये के पार हुआ पेट्रोल

Date:


मुंबई में 100 रुपये के पार हुआ पेट्रोल

नयी दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम शनिवार को फिर बढ़ाये गये जिससे देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत पहली बार 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई।

दिल्ली और कोलकाता में भी पेट्रोल अब 94 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच चुका है जबकि मुंबई में डीजल 92 रुपये प्रति लीटर से महंगा हो गया।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 25 पैसे बढ़कर 100.19 रुपये प्रति लीटर हो गई। यह पहली बार किसी बड़े महानगर में 100 रुपये के पार गया है। वहां डीजल की कीमत भी 30 पैसे बढ़कर 92.17 रुपये प्रति लीटर के ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 27 पैसे महंगा हुआ। आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 93.94 रुपये और डीजल की कीमत 84.89 रुपये प्रति लीटर रही।

गत 04 मई से अब तक 15 दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि 11 दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 3.54 रुपये और डीजल 4.15 रुपये महंगा हो चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...