यूपी: बलरामपुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

उत्तर प्रदेशयूपी: बलरामपुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क दुर्घटना...

Date:


यूपी: बलरामपुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गोंडा जनपद के तरबगंज के मनहना निवासी एक परिवार बच्चे के जन्मदिन के अवसर पर मंदिर गया हुआ था। मंदिर से वापस आते समय महाराजगंज तराई के लौकहवा के समीप एक बाइक को बचाने के चक्कर में अचानक अनियंत्रित हो गई और पानी से भरे गढ्ढे में पलट गई। घटना होते ही आस पास के लोग भागकर पहुंचे।

लोग वहां पहुंचकर कुछ उपाय कर पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। एक ही परिवार के 6 की मौत की घटना से गांव में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...