38.19 अरब डॉलर के रिकॉर्ड से शुरू हुआ आरंभिक वित्त वर्ष

बिज़नेस38.19 अरब डॉलर के रिकॉर्ड से शुरू हुआ आरंभिक वित्त वर्ष

Date:

Business:- वित्त वर्ष के आरंभिक समय मे निर्यात की शुरुआत 38.19 अरब डॉलर के रिकॉर्ड के साथ हुई है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक पेट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक और रसायन उत्पाद के चलते निर्यात में यह बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। अगर हम वर्ष 2021 में हुए निर्यात की बात करें तो भारत ने 30.75 अरब डॉलर का निर्यात किया था जो इस वर्ष 38.19 अरब डॉलर पहुंच गया है। अगर हम तुलना करें तो यह पिछले वर्ष की अपेक्षा 24.22% फीसदी अधिक रहा है।

 

इस संदर्भ में जारी कामर्स मिनिस्‍ट्री के आंकड़े की बात करें तो आयात 26.55 प्रतिशत बढ़कर 58.26 अरब डॉलर हुआ है। अप्रैल 2022 में व्यापार घटकर 20.07 अरब डॉलर हुआ है जो एक साल पहले की अवधि में 15.29 बिलियन डॉलर था। वही अगर हम पेट्रोल और रत्न के निर्यात की बात करे तो अप्रैल 2022 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व आभूषण निर्यात का मूल्य 27.16 अरब डॉलर है। जबकी वर्ष 2021 में यह 23.74 अरब डॉलर था। दोनो के बीच का परिवर्तन स्पष्ट दिखाई दे रहा है जो की भारत के लिए सकारात्मक संदेश है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...