व्यापार:- केंद्र सरकार ने सोमवार को एक निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी समय मे फर्टिलाइजर की उपलब्धता व माग में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके चलते वित्तीय वर्ष में फर्टिलाइजर सब्सिडी बढ़कर लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच सकती है। वही केंद्र सरकार ने उन लोगो के।ऊपर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं जो मिट्टी में पड़ने वाले उर्वरकों को जमा करके रखते हैं और फिर उसको अधिक दामो में बेचते हैं।
केंद्र सरकार ने कहा है कि किसानों को उर्वरक की सही जानकारी मिलने चाहिए और उनके बीच उर्वरक को लेकर कोई भी सन्देह पूर्ण खबर नहीं जानी चाहिए। बता दें आज केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने उर्वरक की समीक्षा हेतु बैठक की है।
मांडविया ने कहा है की यूरिया डीएपी और रसायन उर्वरकों का लिए कोई विशेष दिक्कत नहीं है। वर्तमान में मांग की अपेक्षा हमारे पास अधिक स्टॉक है। वही इस साल इस साल किसानों को करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी और उर्वरक की कीमत सस्ती रखी जायेगी।

