Business:- वित्त वर्ष के आरंभिक समय मे निर्यात की शुरुआत 38.19 अरब डॉलर के रिकॉर्ड के साथ हुई है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक पेट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक और रसायन उत्पाद के चलते निर्यात में यह बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। अगर हम वर्ष 2021 में हुए निर्यात की बात करें तो भारत ने 30.75 अरब डॉलर का निर्यात किया था जो इस वर्ष 38.19 अरब डॉलर पहुंच गया है। अगर हम तुलना करें तो यह पिछले वर्ष की अपेक्षा 24.22% फीसदी अधिक रहा है।
New financial year begins with record exports of USD 38.19 billion in April
India has achieved monthly value of merchandise export in April 2022 amounting USD 38.19 billion, an increase of 24.22% over USD 30.75 billion in April 2021.
Read: https://t.co/zyYAn0hq1j
— PIB India (@PIB_India) May 3, 2022
इस संदर्भ में जारी कामर्स मिनिस्ट्री के आंकड़े की बात करें तो आयात 26.55 प्रतिशत बढ़कर 58.26 अरब डॉलर हुआ है। अप्रैल 2022 में व्यापार घटकर 20.07 अरब डॉलर हुआ है जो एक साल पहले की अवधि में 15.29 बिलियन डॉलर था। वही अगर हम पेट्रोल और रत्न के निर्यात की बात करे तो अप्रैल 2022 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व आभूषण निर्यात का मूल्य 27.16 अरब डॉलर है। जबकी वर्ष 2021 में यह 23.74 अरब डॉलर था। दोनो के बीच का परिवर्तन स्पष्ट दिखाई दे रहा है जो की भारत के लिए सकारात्मक संदेश है।
