आरबीआई की रेपो रेट में हुई बढ़ोत्तरी

बिज़नेसआरबीआई की रेपो रेट में हुई बढ़ोत्तरी

Date:

व्यापार:-

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोत्तरी की है। इस बढ़ोत्तरी के साथ अब भारतीय रिजर्व बैंक की रेपो रेट 4.40% फीसदी हो गई है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में हुई बढ़ोत्तरी की घोषणा करते हुए कहा कि अब वह समय आ गया है जब महंगाई चर्म पर है। कंज्यूमर प्राइस इन्फ्लेशन पिछले तीन महीनों में तय सीमा से अधिक हो गई है। वही अगर हम सरकार की बात करें तो सरकार ने महंगाई दर को 2 से 4 फीसदी के भीतर रखने की बात कही है।

अगर हम बात कंज्यूमर प्राइस खुदरा महंगाई की करे तो यह मार्च में बढ़कर 6.95 फीसदी पर पहुंच गई है। इस महंगाई को देखते हुए इकनॉमिस्ट और मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा है कि केंद्रीय बैंक को आगामी समय मे 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की आवश्यकता है।
इस घोषणा के बाद अब बाजार में लिक्विडिटी कम होने के आसार अधिक हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि लिक्विडिटी करीब 87 हजार करोड़ नीचे खिसक जाएगी। आज हुई रेपो रेट में बढ़ोत्तरी के बाद खबर यह भी आ रही है कि MPC के सदस्य 6-8 जून के बीच इस सन्दर्भ में एक बार फिर से बैठक करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related