LIC से पहले इन दो कम्पनी ने बनाया IPO में रिकॉर्ड

बिज़नेसLIC से पहले इन दो कम्पनी ने बनाया IPO में रिकॉर्ड

Date:

व्यापार:- देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा निगम कम्पनी LIC का IPO अब खुल चुका है। आईपीओ के खुलते ही बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। LIC के आईपीओ ने खुलने ने पूर्व ही एंकर निवेशकों से 5627 करोड़ रुपये जुटाए थे। वही अब 21 हजार करोड़ का LIC IPO इस समय का सबसे बड़ा IPO है। आज जो रिकॉर्ड LIC के नाम दर्ज हुआ है वर्ष 2021 में यह पेटियम की पैरेंट्स कम्पनी वन97 कम्यूनिकेशंस के नाम था। 

अगर हम वन97 कम्यूनिकेशंस कम्पनी की बात करें तो पिछले साल इसका 18300 करोड़ रुपये का आईपीओ आया था। जब तक LIC का आईपीओ नहीं आया था यह देश का सबसे बड़ा इश्यू था जिसे वर्ष 2021 में 1.89 गुना सब्सक्राइब किया गया था। अगर हम अभी के इसके भाव की बात करें तो इसके शेयर 589 रुपये पर हैं। इसका इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 73 गुना डिस्काउंट पर है।
इन दोनों कम्पनी के अलावा देश की बड़ी कोल कम्पनी Coal India का वर्ष 2010 में रिकॉर्ड IPO खुला था। उस समय इस कम्पनी का इश्यू 15.28 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इसका रिकॉर्ड तब तक शेयर बाजार में बना रहा जब तक मार्केट के पेटियम का IPO नहीं आया। वर्तमान समय मे इस कम्पनी का शेयर 188.15 रुपये के भाव पर हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related