बस एक रजिस्ट्रेशन से एक डीमेट अकाउंट से दूसरे में ट्रांसफर करें पैसा

बिज़नेसबस एक रजिस्ट्रेशन से एक डीमेट अकाउंट से दूसरे में ट्रांसफर करें...

Date:

व्यापार:- शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करने वाले इन्वेस्टर समय बीतने के साथ कई डीमेट खाते खुलवा लेते हैं और फिर एक साथ उन खातों पर नजर रखने में उन निवेशकों को काफी समस्या होती है। लेकिन अगर निवेशकों को अपनी सभी होल्डिंग्स एक लाने का मौका मिल जाए तो यह उनके लिए फायदे का सौदा होता है और उन्हें अपने सभी शेयर पर नजर रखने में आसानी होती है। जब ऐसा होता है तो निवेशक अपने शेयर से मिलने वाले रिटर्न पर एक साथ नजर रख सकते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे एक डीमेट अकाउंट में अपने सभी शेयर को ट्रांसफर कर सकते हैं और उससे मिलने वाला फायदा देख सकते हैं। 
अगर आप अपने सभी शेयर डीमेट अकाउंट में ट्रांसफर करने की योजना बना रहे हैं तो आप अपने शेयरों को ट्रांसफर करने के लिए ऑनलाइन फैसिलिटी का उपयोग कर सकते हैं। इस ऑनलाइन शेयर ट्रांसफर सुविधा का लाभ उठाने के लिए https://web.cdslindia.com/myeasi/Home/Login लिंक का इस्‍तेमाल करके रजिस्‍टर कराना होता है। रजिस्टर करने के बाद जिस डीमैट खाते में शेयरों को ट्रांसफर करना है, उसे जोड़ना होगा. एक बार अकाउंट के सफलतापूर्वक जुड़ जाने पर 24 घंटे बाद आप पुराने डीमैट अकाउंट से नए में अपने शेयर ट्रांसफर कर सकते हैं।
जब आप डीमेट अकाउंट में अपनें शेयर को ट्रांसफर कर रहे हो तो आपको हमेशा यह याद रखना चाहिए कि अब जब नए डीमेट में शेयर भेजते हैं तो शेयरों के ट्रांसफर से ओनरशिप में बदलाव नहीं होता है न ही ट्रांसफर पर कैपिटल गेंस का मामला बनता है इसके अलावा ट्रांसफर रिक्‍वेस्‍ट को प्रोसेस करने के लिए ब्रोकर फीस चार्ज कर सकता है लेकिन पुराना अकाउंट बंद होने पर कोई फीस नहीं ली जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...