अब गांव को शहर से जोड़ने का सपना होगा साकार योगी सरकार ने शुरू की बड़ी पहल

बिज़नेसअब गांव को शहर से जोड़ने का सपना होगा साकार योगी सरकार...

Date:

बाजार:- उत्तरप्रदेश सरकार स्मार्ट विलेज के सपने को साकार करने का हर सम्भव प्रयास कर रही है और गांव को शहर से जोड़ने के लिए कार्यरत हैं। सरकार गांव में ग्राम सचिवालय के निर्माण से लेकर हर सम्भव प्रयत्न में लगी हुई है। यह ग्राम पंचायत के जरिए गांव के लोगो तक सरकार की हर नीतियों का लाभ पहुंचाना चाहती है और स्वराज्य का सपना साकार करने की योजना बना रही है।
राज सरकार ग्रामीण सचिवालय के माध्यम से गांव के लोगो को हर प्रकार के सर्टिफिकेट देने की योजना बना रही है। इसके माध्यम से सरकार का पहला उद्देश्य ग्राम परिवेश के लोगो को वाईफाई से जोड़ना है। इस योजना के तहत अब तक 42 हजार ग्राम पंचायत को इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए है। वही सरकार ने ग्राम सचिवालय के माध्यम से गांव के लोगो को इसी में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र मुहैया करवाने की बात कही है।
क्या है ग्राम सचिवालय की तैयारी:- 
उत्तरप्रदेश सरकार ने ग्राम सचिवालय स्थापित करने के लिए राज्य की 58,189 ग्राम पंचायतों में कुल 40,002 में ग्राम सचिवालय स्थापित करने की योजना बनाई है। इन ग्राम सचिवालयों के निर्माण हेतु सरकार ने सभी आवश्यक उपकरण भी खरीद लिए है खबर है कि जल्द ही सरकार इसपर काम करना शुरू करेगी। ग्राम सचिवालयों के अलावा सरकार ने यह भी कहा है कि वह ग्रामीण परिवेश में 15,000 क्लस्टर बनाएंगे। इसमें पंचायत सेक्रेटरी, लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...