5 दिन में निवेशकों के डूबे 13.83 लाख करोड़ रुपये

बिज़नेस5 दिन में निवेशकों के डूबे 13.83 लाख करोड़ रुपये

Date:

बाजार:- बीते हफ्ते में शेयर मार्केट बाजार निवेशकों के लिए काफी महंगा साबित हुआ है शेयर में दर्ज हुई गिरावट ने सभी को निराश किया है। वही अगर हम मार्केट के प्रमुख इंडेक्स की बात करें तो बीते पांच दिन में यह लगातार नीचे खिसका है और कल 4 फीसदी की गिरावट के साथ बन्द हुआ है। इस कमजोरी के चलते शेयर बाजार में भारी बिकवाली के साथ कमजोरी देंखने को मिली है। 
पिछले पांच दिन की गिरावट के बाद मार्केट में निवेशकों के 14 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। बन्द हुए करोबारिक दिन में दुनियाभर की कम्पनियों का मार्केट कैप बीएसई पर 241.34 लाख करोड़ है। लेकिन एक सफ्ताह पूर्व यह 255.17 लाख करोड़ था।
इस हफ्ते मार्केट का शेयर काफी नीचे खिसका है और निवेशकों का 13.83 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। अगर हम पिछले पांच दिन के शेयर की बात करें तो सेंसेक्स 53 हजार और निफ्टी 15800 के स्तर पर पहुंच गया है। अभी तक सेंसेक्स और निफ्टी 7 – 7 फीसदी के स्तर से नीचे खिसकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related