लाइफस्टाइल डेस्क। Raw Turmeric Benefits For Skin – कच्ची हल्दी को ज्यादातर चोट, घाव या इन्फेक्शन को दूर करने के लिए उपयोग में लाया जाता है , क्योकि इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है की ये बालों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से आप स्किन की समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।
Read also: Pineapple For Weight Loss: अनानास का करे सेवन और पाएं ज़िद्दी चर्बी से छुटकारा!
डार्क सर्कल्स एक आम समस्या है, इसे आप चाहे तो कच्ची हल्दी की मदद से दूर कर सकते है। बस हल्दी को पीसकर इसका रस निकल ले और दही और नींबू के साथ मिक्स कर लें। फिर इसे डार्क सर्कल्स पर 15 मिनट लगा कर फिर धो लें।
ग्लोइंग त्वचा के लिए भी आप कच्ची हल्दी का इस्तेमाल कर सकते है। बस कच्ची हल्दी का पेस्ट बना लें, उसमे आधा चम्मच आटा और शहद मिला लें। साथ ही त्वचा ड्राई है तो पेस्ट में कच्चा दूध मिला दें। अब इस पेस्ट को लागए और 5 मिनट मसाज करके फिर धो ले।
चेहरे पर झुर्रियां आने लगी है तो कच्ची हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कच्ची हल्दी को तोड़ कर उसे पीस लें, फिर नींबू और ऑलिव ऑयल मिला ले। इसके बाद चेहरे पर 10 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। बाद में धो ले।
Read also: Curly Hair Care Routine: घुंघराले बालों की केयर करने के लिए कुछ खास टिप्स !
कील मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करे, इसके लिए कच्ची हल्दी का पेस्ट तैयार कर उसमें नींबू का रस मिला दें और चेहरे पर लगाएं। सूखने लग जाए तो मसाज करें फिर धो ले।

