उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi प्रीमियम Android टैबलेट Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro को लॉन्च कर सकती है | अगर रिपोर्ट्स की माने तो Xiaomi जुलाई में टैबलेट लॉन्च कर सकता है। अब तक कंपनी को Mi Pad सीरीज के तहत केवल दो मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद है, लेकिन एक तीसरा मॉडल भी हो सकता है, जो कि हाई-एंड मॉडल हो सकता है।
Xiaomi पहले चीन में टैबलेट लॉन्च करेगी और फिर अन्य बाजारों में उतारेगी | लीक के अनुसार, Xiaomi Mi Pad 5 2K LCD के साथ आएगा और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा | यह 2560 × 1600 पिक्सेल के रिज़ॉल्यूशन के साथ आ सकता है। इसमें 4,260mAh की बैटरी होने की उम्मीद है जो फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगी। टैबलेट को पॉवर देने के लिए Qualcomm Snapdragon 870 SoC हो सकता है | हालांकि, केवल दो वेरिएंट में से एक में Snapdragon चिपसेट का उपयोग हो सकता है, दूसरे मॉडल में MediaTek Dimensity SoC के साथ आने की उम्मीद है।
Read also: सलमान खान फिल्म राधे पर चलाई कैंची, काटे 21 सीन?
लीक से पता चलता है कि टैबलेट में पीछे की तरफ LED flash होगा । Mi pad 5 में 20MP प्राइमरी सेंसर और 13MP सेकेंडरी लेंस हो सकता है। फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए सेंसर होगा। साइड में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है।
Xiaomi चीन में Mi pad 5 को RMB 3,000 (लगभग 34,200 रुपये) में लॉन्च कर सकती है | भारत में, कीमत चीन की कीमत से ज्यादा या कम हो सकती है।

