भारत का सबसे एंटरटेनिंग शो, MTV रोडीज सीजन 18 का होगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आरम्भ

एंटरटेनमेंटभारत का सबसे एंटरटेनिंग शो, MTV रोडीज सीजन 18 का होगा अंतरराष्ट्रीय...

Date:


भारत का सबसे एंटरटेनिंग शो, MTV रोडीज सीजन 18 का होगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आरम्भ

भारत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला एडवेंचर रियलिटी शो MTV रोडीज का 18 वां सीजन होने जा रहा है दक्षिण अफ्रीका में जिसे लेकर लोगो में बन गया है ये शो चर्चा का विषय। 

दुबई, और रूस जैसे कई बहरीन स्थानों को नापने-तोलने के बाद, चैनल ने इस सीज़न के लिए दक्षिण अफ्रीका को अंतिम स्थान चुना है। यह MTV रोडीज के इतिहास में पहली बार है जब रोडीज दक्षिण अफ्रीकी इलाके में शूट होगा। रोडीज की टुकड़ी दक्षिण अफ्रीका के सड़क पर उतरेगी और 10 अलग-अलग स्थानों पर पिटस्टॉप बनाएगी।

Read also: जी कॉमेडी शो के फिनाले में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी गीता कपूर

डेबोरा पॉलीकार्प, हेड ऑफ़ MTV कंटेंट ओरिजिनल, वायकॉम18 ने कहा, ”रोडीज की भावना रोमांच और नएपन में निहित है। इस बार जब रोडीज़ 18 साल का हो गया है, तो हमने सोचा कि क्यों न प्रशंसकों के लिए रोमांच की परिभाषा को फिर से लिखा जाए! रोडीज़ को और अधिक रोमांचक बनाते हुए, इस बार, हम दक्षिण अफ्रीका की सड़कों पर गौरव के लिए दौड़ेंगे ताकि कुछ ऐतिहासिक क्षण बन सकें जो आने वाले वर्षों के लिए हमारे एड्रेनालाईन पंपिंग को प्राप्त करेंगे। प्रशंसकों के पास आगे देखने के लिए बहुत सारे आश्चर्य हैं, और हम इस यात्रा में आगे बढ़ते हुए उनके आश्चर्य को और बढ़ाने के प्रयास में लगे हुए है। अभी मैं रोडीज के सभी प्रशंसकों से केवल यही कहना चाहता हूं कि रोडीज़ सीजन 18 का आगमन दक्षिण अफ्रीका में होगा जो सभी को बेहद पसंद आएगा।

Read also: बिग बॉस तेलुगु 5: हमीदा के बाहर होने के बाद और रोमांचक हो गया शो

आपको बता दे कि MTV रोडीज़ के सीज़न 18 की शूटिंग दिसंबर के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है, और इसका नया प्रोमो जल्द ही एमटीवी इंडिया पर प्रसारित होगा। उम्मीद यही है कि बाकि सीसन्स कि तरह यह सीजन भी दर्शको को बेहद पसंद आएगा और इंडिया को अपना नया रोडीज़ मिलेगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...