कोरोनाकाल से गुजरात में पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से चल रही थी, कुछ समय पहले ही स्कूलों और कॉलेजों को खोला गया था। वहीं स्कूल खुलने के कई दिनों बाद पढ़ाई अपने ढर्रे पर आ सकी थी, वहीं कुछ ही दिनों बाद परीक्षाओं की घोषणा कर दी गयी, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों के मन में संशय बना हुआ था।
इसी को देखते हुये गुजरात के शिक्षामंत्री ने अब सारे संशयों को समाप्त कर दिया है, उन्होंने घोषणा करते हुये कहा है कि राज्य में एक से आठवीं तक के बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाये। बता दें कि यह फैसला कोरोना को देखते हुये लिया गया है। वहीं गुजरात के शिक्षामंत्री जीतू वघानी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी साझा की है, उन्होंने जारी ट्वीट में लिखा है कि राज्य के शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के बच्चों को अगली कक्षा में पहुँचाने का निर्णय लिया है।
दूसरी ओर छात्रों को उनके वार्षिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट किया जायेगा, वहीं शिक्षा विभाग ने बताया कि यह फैसला छात्र हित में लिया गया है, जहाँ छात्रों को वार्षिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रमोट किया जायेगा।

