Rajasthan: कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा हुई लीक, रद्द किया गया पेपर

एजुकेशनRajasthan: कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा हुई लीक, रद्द किया गया पेपर

Date:

अभी राजस्थान में रीट के पेपर लीक मामला ठंडा नहीं हुआ था, कि एक और पेपर लीक ने प्रदेश में हलचल मचा दी है। जानकारी के अनुसार राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का दूसरी पारी का पेपर लीक हो गया है, जोकि सोशल मीडिया में एक पोस्ट के माध्यम से पता चला है। दूसरी तरफ SOG ने इस मामले पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है, इसके साथ ही इस पूरे प्रकरण की जाँच शुरू कर दी है।

वहीं इसके बाबत राजस्थान के DGP एमएल लाठर ने जानकारी देते हुये बताया है कि जयपुर के झोटवाड़ा स्थित परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम से पेपर लीक किया गया है, जहाँ झोटवाड़ा के एक निजी स्कूल में 14 मई कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया में डाल दिया गया। दूसरी ओर 14 मई को हुई इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है, जल्द ही इसकी नयी तारीख की घोषणा की जायेगी।

जानकारी के अनुसार जयपुर स्थित दिवाकर पब्लिक स्कूल से पेपर लीक हुआ है, जहाँ समय से पहले ही पेपर खोल दिया गया, जिसके कारण इसे आउट माना गया है। वहीं 14 मई को द्वितीय पाली में करीब 2.75 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जोकि अब नयी तारीख को परीक्षा देंगे। वहीं सोशल मीडिया में एक स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद SOG हरकत में आयी, इसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी। इसके बाद मामला सही पाये जाने पर मुकदमा दर्ज करके इसकी विस्तृत जाँच शुरू कर दी गयी है, जिसके आधार पर 9 लोंगो को चिन्हित किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में...

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...