सूर्य कुमार के कैच पर उठने लगे सवाल, सोशल मीडिया पर बहस

फीचर्डसूर्य कुमार के कैच पर उठने लगे सवाल, सोशल मीडिया पर बहस

Date:

कल रात खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सूर्यकुमार के जिस कैच की आज पूरे विश्व में धूम है वो सवालों के घेरे में आ गया है. सूर्यकुमार के इस अद्भुत कैच की वजह से कहा जा रहा है टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब हुई. लेकिन अब इस कैच को लेकर सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है, कई क्रिकेट प्रेमियों ने सूर्यकुमार के उस हैरान करने वाले कैच का वीडियो ज़ूम करके शेयर किया है और कहा है कि थर्ड अम्पायर ने निर्णय में देने में जल्दबाज़ी की, उसे कम से कम एकबार और बारीकी ज़ूम करके इस लम्हे को देखना चाहिए था.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें सूर्यकुमार का पैर बॉउंड्री से टच होता दिखाई दे रहा है, वहीँ कई दुसरे फैंस इस कैच को लेकर ICC के नियमों का हवाला दे रहे हैं और बता रहे हैं कि नियमों के हिसाब से मिलर द्वारा लगाया गया ये शॉट सिक्स है। एक दक्षिण अफ़्रीकी प्रशंसक ने लिखा: “यह निश्चित रूप से एक से अधिक बार देखने लायक है, बस इतना ही कह रहा हूँ। सीमा रेखा स्पष्ट रूप से हिलती हुई दिखाई दे रही है।”

एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैच से ठीक पहले सीमा रेखा की कुशनिंग को पीछे धकेल दिया गया था। धारा 19.3 में कहा गया है कि अगर सीमा को चिह्नित करने के लिए उपयोग की जाने वाली कोई ठोस वस्तु किसी भी कारण से विचलित होती है, तो बॉउंड्री को उसकी ओरिजिनल स्थिति में माना जाएगा।”

हालाँकि अभी तक कोई सबूत नहीं है, लेकिन पोस्ट ने निश्चित रूप से संकेत दिया कि रस्सी को मैच के दौरान पहले भी हिलाया जा सकता था और इसे वापस अपनी पहले वाली स्थिति में ले जाना चाहिए था।

धारा 19.3.2 में कहा गया है: “यदि सीमा को चिह्नित करने के लिए उपयोग की जाने वाली कोई ठोस वस्तु किसी भी कारण से विचलित होती है, तो वस्तु को जितनी जल्दी हो सके अपनी मूल स्थिति में वापस लाया जाना चाहिए; यदि खेल हो रहा है, तो गेंद के मृत होने के तुरंत बाद ऐसा किया जाना चाहिए।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हैदराबाद में पत्नी की बेरहमी से हत्या, झगड़े के बाद पति ने कथित तौर पर काटा गला

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज हत्या का...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़, यात्री के बैग से मिले 29 दुर्लभ जीव

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने विदेशी...

पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस...