बिहार में INDIA गठबंधन को मिला एक और साथी

पॉलिटिक्सबिहार में INDIA गठबंधन को मिला एक और साथी

Date:

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले बिहार में इंडिया गठबंधन को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है क्योंकि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अब NDA छोड़ INDIA का साथ पकड़ लिया है और गठबंधन में शामिल होकर वो तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव भी लड़ेगी। विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी का इंडिया गठबंधन में स्वागत करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने ऐलान किया वो आरजेडी कोटे की तीन सीटें VIP को देगी।

पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वीआईपी भी अब इंडिया गठबंधन में शामिल हो गई है और राज्य की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी ने कहा कि हालाँकि गठबंधन में सीटों का बंटवारा पहले ही हो चूका है इसके बावजूद राजद विकासशील इंसान पार्टी को सम्मान देते हुए गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीटें देगी, इन तीनों सीटों से अब विकासशील इंसान पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। तेजस्वी ने यह भी कहा कि सभी घटक दल इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए ज़ोर लगाएंगे।

तेजस्वी यादव ने इस मौके पर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ‘400 पार’ का नारा जो लोग लगा रहे हैं उन्हें बिहार के लोग सबक सिखाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा है कि बिहार में चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे। वीआईपी के गठबंधन के ऐलान के मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी विकासशील इंसान पार्टी के कई समर्थक मौजूद थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...