Tata Punch का EV वर्जन लांच, शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये

फीचर्डTata Punch का EV वर्जन लांच, शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये

Date:

वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आज देश की सबसे सुरक्षित और सबसे छोटी EV SUV का दावा करते हुए अपने लोकप्रिय ब्रांड Tata Punch का EV वर्जन पेश किया है. टाटा पंच ईवी की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये है। जबकि इसका टॉप वेरिएंट 14.99 लाख रूपये (एक्स शोरूम) में है। कंपनी इस कार की डिलीवरी 22 जनवरी से शुरू करेगी। टाटा पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन को खरीदने के लिए आप टाटा मोटर्स की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलर के पास जाकर बुक करा सकते हैं। इसके लिए आपको 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा।

इसके फीचर्स की बात करें तो Tata Punch ईवी के स्मार्ट वेरिएंट 6 एयरबैग के साथ है, इसमें LED हेडलैम्प्स, स्मार्ट डिजिटल DRL, मल्टी-मोड रीजेन इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम दिए गए हैं। Tata Punch EV के एडवेंचर वेरिएंट में कॉर्नरिंग के साथ फ्रंट फॉग लैंप, 17.78 सेमी के हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोहोल्ड के साथ ईपीबी (सिर्फ लांग रेंज), ज्वेल्ड कंट्रोल नॉब (सिर्फ लांग रेंज) और सनरूफ जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

Tata Punch EV का एम्पावर्ड वेरिएंट 6 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील, AQI डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरिफायर, ऑटो फोल्ड ORVM, 17.78 सेमी डिजिटल डिस्प्ले, SOS फंक्शन, 26.03 सेमी इंफोटेंमेंट सिस्टम और डुअल टोन बॉडी के साथ आ रहा है। वहीं एम्पावर्ड प्लस वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, Arcade.ev ऐप सूट, लैदर सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 26.03 सेमी का डिजिटल कॉकपिट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

कीमत की बात करें तो Tata Punch EV के smart variant की कीमत 10.99 लाख रुपये है। samart plus variant की कीमत 11.49 लाख रुपये है। Adventure variant की कीमत 11.99 लाख रुपये है। Empowered variant की कीमत 12.79 लाख रुपये है और Empowerd plus variant की कीमत 13.29 लाख रुपये है। वहीं, लॉन्ग रेंज में Adventure variant की कीमत 12.99 लाख रुपये, Empowered variant की कीमत 13.99 लाख रुपये और Empowerd plus variant की कीमत 14.49 लाख रुपये है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related