JN.1 या XBB: कोरोना के कई वैरिएंट आ रहे सामने, इम्यूनिटी हो रही बेअसर, वायरस के बदले लक्षण

कोविड-19JN.1 या XBB: कोरोना के कई वैरिएंट आ रहे सामने, इम्यूनिटी हो...

Date:

कोरोना वायरस का नया सब वेरिएंट जेएन1 कई देशों में हमला बोल रहा है। भारत समेत 41 से अधिक देश इससे जंग लड़ रहे हैं। वहीं इसे लेकर देश में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके तहत नए सब वैरिएंट JN.1 के साथ ही XBB वैरिएंट के मामले भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में ये बात सामने आई है। जिसे देख चिकित्सक भी हैरान हैं। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरस के ये वैरिएंट इम्यूनिटी को भी बेअसर साबित कर रहे हैं। मरीजों में अलग अलग लक्षण मिले रहे हैं।

डराने लगीं मौतें

कोरोना के नए वैरियंट से देश में बीते कुछ दिनों में ही 9 मौतें दर्ज की गई हैं। एक हैल्थ बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण से मृत्यु दर 2.70 पहुंच गई है। बीते 24घंटे में ही 3 नई मौतें दर्ज की गई है। देश में सबसे अधिक मामले गोवा में दर्ज किए गए हैं। वहीं कुल मामले 4 हजार से अधिक पहुंच गए हैं। नए वेरिएंट की 69 मामलों में पुष्टि हो चुकी हैं। पॉजिटिविटी दर 1.15 हो गई हैं। चिकित्सकों की राय है कि सर्दी में प्रसार दर तेजी से बढ़ेगी। फ्लू के साथ ही वायरस भी फैलेगा। एहतियात से ही बचाव संभव होगा।

लक्षणों पर चिंता

चिकित्सकों का मानना है कि सर्दियों में होने वाले फ्लू और कोरोना वायरस के लक्षण काफी मिलते जुलते हैं। पहले भी इस मौसम में सर्दी, सिरदर्द, जुखाम, खराश, बुखार जैसे लक्षण उभरते थे। कई अन्य फ्लू जैसे स्वाइन फ्लू के भी लक्षण ऐसे ही हैं। कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण भी मिलते जुलते ही हैं। ऐसे में लोगों को बहुत घबराने की जरूरत नहीं हैं। जिन मरीजों को दूसरी बीमारियां हैं उनके लिए जरूर ये चिंता का विषय हो सकती हैं। उन्हें भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।

अब तक 5.33 लाख जान लील गया कोरोना

देश में महामारी से मची तबाही के मंजर आज भी डराने वाले हैं। वायरस का आतंक इसी बात से समझा जा सकता है की अब तक ये 5.33 लाख लोगों की जान ले चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में महामारी फैलने से लेकर अब तक कुल 4.5 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके है। ये सिर्फ सरकारी आंकड़े हैं। अनुमान है कि वास्तविकता में ये संख्या अधिक होगी। विशेषज्ञों की भविष्यवाणी के मुताबिक नए वैरियंट का प्रसार भी व्यापक स्तर पर होगा। अब तक आए सभी वैरियंट में JN.1 की रफ़्तार सबसे तेज है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...