RBI Meeting: गैर बैकिंग सेक्टर की लोन कंपनियों को RBI की सलाह- मजबूत करें गर्वेंनेंस स्टैंडर्ड और बैलेंसशीट

नेशनलRBI Meeting: गैर बैकिंग सेक्टर की लोन कंपनियों को RBI की सलाह-...

Date:

RBI News: RBI की तरफ से बुलाई बैठक में गैंर बैकिंग सेक्टर की लोन कंपनियों एनबीएफसी के एमडी और सीईओ शामिल हुए। इस बैठक में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के साथ सरकारी एनबीएफसी कंपनियां शामिल हुई थीं। बैंठक में बैलेस शीट प्रोविजन कवर जोखिम वाले लोन की मॉनिटरिंग लिक्विडिटी और एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट की मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई। RBI ने सभी NBFC कंपनियों से कहा कि वो गर्वेंनेंस स्टैंडर्ड और बैलेंसशीट को मजबूत करें। इसी के साथ RBI ने कंपनियों को मैनेजमेंट को लेकर सलाह दी।

RBI की इस बैठक में कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज शुक्रवार को नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) की एक बैठक में कहा कि वो गर्वेंनेंस स्टैंडर्ड और एश्योरेंस मिकेनिजम को मजबूती पर काम करें। RBI गवर्नर की ने बड़ी एनबीएफसी कंपनियों के एमडी और सीईओ के मुलाकात की।

इस बैठक में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के साथ सरकारी एनबीएफसी कंपनियां शामिल हुई। इन सभी एनबीएफसी कंपनियों की एसेट्स कुल एसेट्स के 50 फीसद के करीब है। बैठक में डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव और स्वामीनाथन जे और नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) के प्रबंध निदेशक एसके होता के अलावा आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

गैर-बैंकिंग क्षेत्र में सेवाएं दे रहा सेक्टर

RBI गवर्नर की ओर से इस सेक्टर द्वार गैर-बैंकिंग सुविधाओं वाले क्षेत्र और पिछड़े इलाकों में बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराने के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकारा गया। इसी के साथ RBI गवर्नर दास द्वारा एबीएफसी और एचएफसी कंपनियों को अच्छे समय में अलर्ट रहने के लिए कहा। केंद्रीय बैंक RBI की ओर से जारी बयान में कहा कि हमें इस सेक्टर में गर्वेनेंस स्टैंडर्ड, एश्योरेंस मिकेनिजम, रिस्क मैनेजमेंट, इंटरनल ऑडिट को और मजबूत करना होगा। RBI की इस बैठक में एनबीएफसी और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के रिसॉर्स में विविधता लाना है और बैंक से कर्ज लेने पर विश्वास पैदा करना है। बैंठक में प्रोविजन कवर, बैलेस शीट, जोखिम वाले लोन की मॉनिटरिंग, लिक्विडिटी और एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट को मजबूत करने की जरूरतों पर भी चर्चा हुई।

क्या है एनबीएफसी कंपनी?

एनबीएफसी कंपनी का पूरा नाम नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। इन कंपनियों की तरफ से बैंकों की तरह लोन दिया जाता है। लेकिन ये कंपनियां जमा नहीं स्कीकार करती हैं। इन कंपनियों को गोल्ड लोन, हाउस लोन और अन्य प्रकार के लोन देने के आधार पर कई कैटगिरी में वर्गीकृत किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related