- बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन द्वारा लॉन्च शोरूम के ज़रिये कंपनी ने जम्मू में प्रवेश किया
– - कंपनी के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कैंडेरे ने भारत में तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर के साथ अपना विस्तार किया
जम्मू, 20 अगस्त 2023: भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद आभूषण ब्रांडों में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने आज जम्मू में अपने पहले शोरूम के लॉन्च की घोषणा की, जिसका उद्घाटन बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने किया। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने वैश्विक स्तर पर अपना 200वां शोरूम खोलने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उद्घाटन के मौके पर कल्याण ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक श्री टी एस कल्याणरमन, कार्यकारी निदेशक – राजेश कल्याणरमन और रमेश कल्याणरमन उपस्थित रहे। नए शोरूम में ग्राहकों को आभूषण के उत्कृष्ट डिज़ाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ खरीदारी का शानदार अनुभव मिलेगा।
प्रतिष्ठित सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और जम्मू शहर थम सा गया। उत्साहित भीड़ को संबोधित करते हुए, ऋतिक रोशन ने कहा, “कल्याण ज्वेलर्स के 200वें शोरूम लॉन्च उत्सव का हिस्सा बनकर मैं खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। तीन दशक से अधिक की विरासत के साथ, कल्याण ज्वेलर्स ने निरंतर अपनी अग्रणी पहल से भारत के आभूषण उद्योग में क्रांति ला दी है।
विश्वास, पारदर्शिता और ग्राहक केन्द्रीयता के मूल स्तंभों पर निर्मित इस प्रतिष्ठित ब्रांड का प्रतिनिधित्व करना, मेरे लिए गर्व की बात है। कल्याण ज्वेलर्स का यह शानदार शोरूम, ग्राहकों को खरीदारी का अनोखा अनुभव प्रदान करने के प्रति कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुझे विश्वास है कि यहां के ग्राहक आभूषण ब्रांड का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे और पूरे दिल से समर्थन करेंगे।”
भव्य लॉन्च समारोह में कल्याण ज्वेलर्स के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म – कैंडेरे के भारत में तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर का अनावरण शामिल था। फिग्टल मॉडल के आधार पर, कंपनी ने सितंबर 2022 में अपनी तरह की इस पहली अवधारणा को पेश की थी। एक्सपीरियंस सेंटर को इस तरह डिज़ाईन किया गया है कि वह अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ सहजता से काम करे, ताकि अगली पीढ़ी के उपभोक्ताओं को खरीदारी का विशिष्ट अनुभव मिले।
कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक, श्री रमेश कल्याणरमन ने कंपनी के 200वें शोरूम के लॉन्च के बारे में कहा, “अपने 200वें शोरूम के उद्घाटन के मौके पर, हम अपने ग्राहकों, भागीदारों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जो इस तीन दशक लंबे सफ़र के अभिन्न अंग रहे हैं। यह विश्वास और पारदर्शिता का सफ़र रहा है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि, न केवल उत्तम आभूषण बनाने बल्कि देश भर के ग्राहकों के साथ जुड़ने के प्रति हमारे अटूट समर्पण की प्रतीक है जो हमारे लिए सबसे बड़ा खज़ाना है। कल्याण ज्वेलर्स में, हमने देश भर के ग्राहकों को बेहतर सेवा-समर्थित खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के लिए एक समग्र परितंत्र बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, हमारे निरंतर विकास का मुख्य तत्व बना हुआ है, जो हमारे ब्रांड को परिभाषित करने वाले मूल बिंदु पर आधारित है।
कल्याण ज्वेलर्स ने अपने 200वें शोरूम के उद्घाटन के मौके को यादगार बनाने के लिए ‘सेलिब्रेटिंग 200 शोरूम’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत ग्राहकों को उनकी आभूषण खरीद पर अधिकतम लाभ प्रदान करने के लिए अनोखे ऑफर शामिल किये गए हैं।इस पेशकश के तहत, ग्राहक न्यूनतम एक लाख रुपये (1,00,000 रुपये) के सोने के आभूषणों की आधी खरीद* पर 0% मेकिंग चार्ज (आभूषण बनाने के शुल्क) का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही कंपनी के सभी शोरूम में ‘कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट ‘ लागू होगा जो बाज़ार में न्यूनतम स्तर है और इससे ग्राहकों को सेवा-समर्थित खरीदारी का अनुभव मिलेगा।ग्राहकों को कल्याण ज्वेलर्स से हर खरीदारी पर एक रैफल कूपन मिलेगा।
कंपनी, 200 भाग्यशाली ग्राहकों को 2 ग्राम सोने का सिक्का प्रदान करेगी, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक रैफल ड्रॉ के ज़रिये चुना जाएगा। कल्याण ज्वेलर्स में खुदरा बिक्री वाले आभूषण, बीआईएस हॉलमार्क वाले होते हैं और शुद्धता परीक्षण के कई दौर से गुज़रते हैं।
ग्राहकों को कल्याण ज्वेलर्स का 4-स्तरीय आश्वासन प्रमाणपत्र (एश्योरेंस सर्टिफिकेट) भी मिलेगा, जो शुद्धता, गहनों के मुफ्त आजीवन रख-रखाव, विस्तृत उत्पाद जानकारी और पारदर्शी विनिमय और बाय-बैक नीतियों की गारंटी देता है। यह प्रमाणन, ब्रांड में भरोसा करने वाले ग्राहकों को सर्वोत्तम पेशकश करने की प्रतिबद्धता का अंग है।
इस शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के सभी लोकप्रिय घरेलू ब्रांड का भी स्टॉक होगा, जिनमें मुहूर्त (वेडिंग ज्वेलरी लाइन), मुधरा (हस्तनिर्मित प्राचीन आभूषण), नीमा (टेम्पल ज्वेलरी), ग्लो (डांसिंग डायमंड), ज़िया (सॉलिटेयर-जैसे डायमंड ज्वेलरी), अनोखी (अनकट डायमंड), अपूर्व (विशेष अवसरों के लिए डायमंड), अंतरा (वेडिंग डायमंड), हेरा (रोज़ाना पहने जाने वाले डायमंड), रंग (बेशकीमती पत्थरों के आभूषण), और हाल ही में लॉन्च हुआ लीला (रंगीन पत्थर और डायमंड के आभूषण) शामिल हैं।

