GST चोरी रोकने को सरकार की लकी ड्रा योजना, बिल अपलोड पर 1 करोड़ तक का इनाम

बिज़नेसGST चोरी रोकने को सरकार की लकी ड्रा योजना, बिल अपलोड पर...

Date:

GST Lucky Draw Scheme: जीएसटी चोरी रोकने के लिए सरकार की ओर से लकी ड्रा योजना की शुरूआत की जाएगी। इसके तहत बिल अपलोड करने पर एक करोड रुपए तक का इनाम मिल सकता है। सरकार की तरफ से ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ स्कीम लॉन्च की जाएगी। इसके तहत मोबाइल ऐप पर रिटेलर और होलसेलर्स से मिले इनवॉइस अपलोड करने पर लकी ड्रा के तहत एक करोड़ रुपए तक का इनाम दिया जाएगा। इसके लिए मोबाइल ऐप आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मेरा बिल मेरा अधिकार’ स्कीम जल्द लॉन्च होगी। स्कीम में भाग लेने के लिए मोबाइल ऐप पर अपना जीएसटी बिल अपलोड करना होगा।

सरकार की तरफ से जीएसटी इनवॉइस (GST Invoice) मोबाइल ऐप पर अपलोड करने पर व्यापारियों को रिवॉर्ड दिए जाने की योजना है। ऐसा इसीलिए क्योंकि सरकार जल्द ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ स्कीम शुरू कर रही है। इसके तहत ग्राहकों को एक करोड़ रुपए तक का इनाम दिया जाएगा। जीएसटी विभाग की ओर से बताया गया कि इस इनवॉइस इंसेंटिव स्कीम के तहत मासिक और तिमाही आधार 10 लाख रुपए और 1 करोड़ रुपए का कैश प्राइज रिटेलर और होलसेलर से मिले इनवॉयस ऐप पर अपलोड करने पर मिलेंगे।

जीएसटी का मोबाइल ऐप

मेरा बिल मेरा अधिकार मोबाइल ऐप जल्द आईओएस और एंड्रॉइड पर उपलब्ध होगा। जो इनवॉइस ऐप पर अपलोड किए जाएंगे। उस पर सेलर का जीएसटी नंबर जरूरी है। इसी के साथ इनवॉइस नंबर, बिल राशि और कितना टैक्स दिया ये लिखा होना चाहिए।

इनवॉइस अपलोड करने की ये होंगी शर्तें?

आधिकारी ने बताया कि एक महीने में अधिकतम 25 इनवॉयस अपलोड कर सकता है। इसकी परचेस वैल्यू कम से कम 200 रुपए होनी चाहिए। कम्प्यूटर की सहायता से हर महीने 500 से अधिक लोगों का नाम लकी ड्रॉ में निकाले जाएगे। इनकी प्राइस मनी लाखों में होगी। दो लकी ड्रॉ तिमाही आधार पर निकाले जाएंगे। जिसमें एक करोड़ रुपए तक प्राइस मनी होगी।

जल्द ही लॉन्च होगी स्कीम?

स्कीम के प्रोसेस को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ये स्कीम अगस्त के अंत में लॉन्च होगी। सरकार द्वारा स्कीम लाने का उद्देश्य जीएसटी चोरी को कम करना है। सरकार इससे पहले बी2बी में इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस को अनिवार्य कर चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related