Share Market Close: लाल निशान पर बाजार बंद, इन शेयरों में बड़ी गिरावट, जाने अपडेट

बिज़नेसShare Market Close: लाल निशान पर बाजार बंद, इन शेयरों में बड़ी...

Date:

Share Market Close Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। आज शेयर बाजार के दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। इसकी वजह आईटी और तेल शेयरों में आई बड़ी गिरावट मानी जा रही है। आज सेंसेक्स 365 अंकों तक गिर गया। जबकि निफ्टी 19300 अंकों के निचले स्तर पर बंद हुआ। आज डॉलर के मुकाबले रुपया में भी 13 पैसे गिरावट पर बंद हुआ। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में पिछले दो दिन में आई तेजी थम गई है। आज सेंसेक्स 365 अंकों की गिरावट और निफ्टी 19,300 अंकों के नीचे आकर बंद हुआ है। शेयर बाजार में गिरावट की वजह , आईटी सेक्टर के शेयर और तेल शेयरों में गिरावट आई माना जा रहा है।

लगातार दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 365.83 अंकों यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,886.51 अंकों पर बंद हुआ। दिन में यह एक बार 519.77 अंकों या 0.79 प्रतिशत गिरकर 64,732.57 पर आ गया था। जबकि एनएसई निफ्टी सूचकांक 120.90 अंकों की गिरावट के साथ 19,265.80 अंकों पर बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में आज जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और टाटा मोटर्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जब​कि बाजार में एशियन पेंट्स बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के शेयर आज के टॉप गेनर्स रहे।

निवेशकों की सावधानी विश्व स्तर पर स्पष्ट है। क्योंकि जैक्सन होल बैठक से पहले संभावित दरों में बढ़ोतरी के बारे में चिंताएं धारणा पर हावी हैं। इसके अलावा, आरबीआई एमपीसी की बैठक के मिनटों में घरेलू मुद्रास्फीति के ऊंचे स्तर को देखते हुए। लक्ष्य सीमा के भीतर मुद्रास्फीति को प्रबंधित करने के प्रति उनके समर्पण को दोहराया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related