Uttarakhand News: उत्तराखंड में रेहड़ी-पटरी और फेरी वालों के लोन का ब्याज सरकार भरेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है। सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वनिधि परिवार के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्वनिधि के लाभार्थियों और स्वनिधि क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले बैंकर्स व अन्य लोगों को सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) के अंतगर्त लोन लेने वाले रेहड़ी-पटरी व फेरी वालों का लोन ब्याज सरकार वहन करेगी। इसमें सात फीसद केंद्र सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि बचा हुआ पूरा ब्याज अब राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वनिधि परिवार के लाभार्थियों के साथ बात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वनिधि के लाभार्थियों और स्वनिधि क्षेत्र में काम करने वाले bankers और अन्य लाभार्थियों को सम्मानित किया।
डिजिटल साक्षरता नई लहर
स्वनिधि के लाभार्थियों को कुल नौ फीसद ब्याज पर अनुदान केंद्र व सरकार की तरफ से दिया गया है। जिसमें, केंद्र की तरफ से सात प्रतिशत और राज्य की ओर से दो फीसद ब्याज पर अनुदान दिया जाता है। बाकी चार प्रतिशत ब्याज लाभार्थियों को देना होता है। अब उसे राज्य सरकार वहन करेगी। CM Dhami ने कहा, PM Swanidhi Scheme ने Citys और कस्बों में वित्तीय समावेशन और digital literacy की नई लहर चलाई है। सरकार की इस योजना से रेहड़ी-पटरी व फेरी वालों को गरिमा और स्थायित्व मिला है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में एक जुलाई 2020 से शुरू योजना के तहत 31 हजार से अधिक फेरी व्यापारियों ने ऑनलाइन पोर्टल में लोन के लिए आवेदन किया। इसमें पहले चरण में 16 हजार से अधिक लोगों को 10 हजार रुपए, दूसरे चरण में छह हजार आवेदकों को 20 हजार रुपए और तीसरे चरण में 600 आवेदकों को 50 हजार रुपए का लोन दिया गया।
डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया, अभी तक योजना के तीनों चरणों में 22 हजार से अधिक फेरी व्यापारियों को 31 करोड़ रुपए का लोन दिया गया है। ‘मैं भी डिजिटल’ अभियान के तहत 16 हजार फेरी व्यापारी को बैंकों के माध्यम से क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। जिसमें डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिला है। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अरविंद पांडेय, सुरेश गड़िया, भूपाल राम टम्टा, प्रमोद नैनवाल, मोहन सिंह मेहरा, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडेय के अलावा पीएम स्वनिधि के लाभार्थी मौजूद रहे।

