Kanwar Yatra 2023: मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ियों के पैर धोकर लिया आशीर्वाद, उमड़ा सैलाब, व्यापारी खुश

उत्तराखंडKanwar Yatra 2023: मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ियों के पैर धोकर लिया आशीर्वाद,...

Date:

Kanwar Yatra 2023: इस बार कांवड़ यात्रा से हरिद्वार के व्यापारियों को करोड़ों के व्यापार की उम्मीद है। कांवड़ियों की भीड़ देखकर व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे और उन्होंने कांवड़ियों का आशीर्वाद लिया।

कांवड़ मेले में विभिन्न राज्यों से शिवभक्त कांवड़ियों का हरिद्वार आना लगातार जारी है। आज शनिवार को हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।

कांवड़िए लगातार गंगाजल भरकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। बीते मंगलवार से कांवड़ मेले की शुरुआत हुई थी। पहले दिन हरिद्वार पहुंचे विभिन्न राज्यों के 1.10 लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरा। दूसरे दिन 8.50 लाख कांवड़ियों ने गंगा जल भरा, दो दिन के भीतर करीब 12 लाख कांवड़िए गंगा जल लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र से लेकर पंतद्वीप स्थित कांवड़ मेला बाजार, रोड़ीबेलवाला में शिवभक्ताें की भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं कांवड़ियों की भीड़ देखकर व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। व्यापारियों ने बताया कि दो दिन में शुरूआती व्यापार काफी अच्छा रहा है। इस बार कांवड़ पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। चारों तरफ से कांवड़ियां हरिद्वार में पहुंच रहा है। दूसरे दिन आठ लाख कांवड़िए गंगाजल लेकर रवाना हुए। दो दिन में कुल 12 लाख कांवड़ियां गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...