CGHS: CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब इतने रुपए में करा सकेंगे 36 टेस्ट

न्यूज़CGHS: CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब इतने रुपए में करा सकेंगे...

Date:

CGHS: स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से विभिन्न तरह के 36 टेस्ट के दाम निर्धारित किए गए हैं। ये टेस्ट नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL), नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (NABH) से मान्यता प्राप्त किसी लैब में कराए जा सकेंगे।

इस फैसले से केंद्र सरकार के 42 लाख कर्मचारी व उनके परिजनों को राहत मिली है। जो लोग सीजीएचएस में इलाज कराते हैं। उनके लिए ये राहत की बात है। उन्हें टेस्ट के लिए अधिक रुपये खर्च नहीं करना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 36 टेस्ट के दाम निर्धारित किए हैं। अगर CGHS लाभार्थी के लिए एनएबीएल-एनएबीएच लैब में जाना संभव नहीं तो Private lab के रेट तय किए हैं।

लैब में इको टेस्ट 1475 रुपए में

सीजीएचएस द्वारा हाल में जारी ज्ञापन के अनुसार, अगर कोई लाभार्थी एनएबीएल-एनएबीएच से मान्यता प्राप्त लैब में ईसीजी कराता है तो 175 रुपए देने पड़ेंगे। यह टेस्ट गैर मान्यता प्राप्त लैब पर 150 रुपए में किया जाएगा। मान्यता प्राप्त लैब में इको टेस्ट के लिए 1475 रुपए देने होंगे। जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में इको का 1255 रुपए देना होगा। मान्यता प्राप्त लैब में फेटल इको टेस्ट 1,600 रुपए में गैर मान्यता प्राप्त लैब में 1,360 रुपए में होगा। स्ट्रेस इको टेस्ट मान्यता प्राप्त लैब में 2400 रुपए गैर मान्यता प्राप्त लैब में 2,040 रुपए में होगा। डी स्ट्रेस इको मान्यता प्राप्त लैब में 3000 रुपए और गैर मान्यता प्राप्त लैब में 2550 रुपए में होगा। मान्यता प्राप्त लैब में एमआरआई कार्डियक के लिए 8,000 रुपए जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में 6,800 रुपए देने होंगे।

टीएमटी टेस्ट, में लगेंगे 1120 रुपये

यूएसजी कलर डोपलर प्रेगनेंसी टेस्ट मान्यता प्राप्त लैब में 1,675 रुपए में जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में 1,425 रुपए में होगा। मान्यता प्राप्त लैब में टेस्टीकुलर स्केन टेस्ट 1,700 रुपए में जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में यह 1445 रुपए में होंगे। थायोराइड स्केन विद टेक्नेटियम 99 एम पर्टेकनेट मान्यता प्राप्त लैब में 1,900 रुपये और गैर मान्यता प्राप्त लैब में 1,615 रुपए में होगा।

इतने रुपये में यूएसजी गाइडेड एफएनएसी

यूएसजी होल एब्डोमन/केयूबी का टेस्ट मान्यता प्राप्त लैब में 800 रुपए गैर मान्यता प्राप्त लैब में 680 रुपए में होगा। यूएसजी पेलविस/गाइनेक के लिए मान्यता प्राप्त लैब में 500 रुपए और गैर मान्यता प्राप्त में 425 रुपए देने होंगे। मान्यता प्राप्त लैब में यूएसजी ब्रेस्ट टेस्ट 800 रुपए जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में यह 680 रुपए में होगा। मान्यता प्राप्त लैब में एचएसजी 2400 रुपए वहीं गैर मान्यता प्राप्त लैब में टेस्ट 2040 रुपए में होगा। यूएसजी गाइडेड एफएनएसी, टेस्ट गैर मान्यता प्राप्त लैब में 1,530 रुपए और मान्यता प्राप्त लैब में 1,800 रुपए में होगा। एक्सरे एब्डोमन एपी सुपिन व इरेक्ट (एक फिल्म), मान्यता प्राप्त लैब में 2,50 रुपए और गैर मान्यता प्राप्त लैब में 215 रुपए में होगी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related