रसोई Bytes :कच्चे आम की चटनी को टेस्टी बनाने के लिए फॉलो करे ये टिप्स

रसोई Bytesरसोई Bytes :कच्चे आम की चटनी को टेस्टी बनाने के लिए फॉलो...

Date:

गर्मी के मौसम की सबसे अच्छी चीज़ है आम। जी हां, गर्मी के मौसम में बाजार में कच्चे आम से लेकर अल्फांसो, दशहरी और कई तरह के आम उपलब्ध होते हैं। हर प्रकार के आम का अपना अलग टेस्ट होता है. इतना ही नहीं हम इन आमों को कई तरह से खाना भी पसंद करते हैं. वैसे तो आम सबको ऐसे ही काट कर खाना पसंद होता है लेकिन आप चाहे तो आप इसकी खट्टी मीठी चटनी भी बना सकते है

अक्सर आप जब गर्मियों की छुट्टी में नानी के घर गई होगे तो वहा अपने ये चटनी ज़रूर खाई होगी. ऐसे में अगर आप उस चटनी का दोबारा स्वाद चखने के लिए घर पर आम की चटनी बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ टिप्स पर जरूर ध्यान देना चाहिए. तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो चटनी को परफेक्ट स्वाद देने में आपकी मदद करेंगे-

सही आम हो

जब आप आम की चटनी बना रहे हों तो यह पहली और सबसे महत्वपूर्ण सलाह है। अगर आप आम की खट्टी-मीठी चटनी बनाना चाहते हैं तो कच्चे आम का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इससे चटनी में खट्टापन आ जाता है. ध्यान रखें कि आम सख्त, हरा और कच्चा होना चाहिए। इससे चटनी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.

गुड़ का प्रयोग करें

यह सच है कि आम की चटनी का स्वाद खट्टा होता है, लेकिन इसका स्वाद तब और भी बढ़ जाता है जब इसमें थोड़ा मीठा स्वाद हो। इसलिए चटनी को बैलेंस टेस्ट देने के लिए गुड़ या चीनी का इस्तेमाल करना न भूलें. याद रखें कि अगर आप इसमें मिठास नहीं डालेंगे तो इससे चटनी बहुत खट्टी हो जाएगी और फिर आपके लिए इसे खाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

मसालों का प्रयोग

वैसे तो सिर्फ आम और गुड़ डाल के चटनी बनाई जा सकती है पर आप चाहे तो आप इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, काली सरसों, हल्दी पाउडर ये सब मसाले भी डाल सकते है इससे चटनी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है उदाहरण के लिए, आप चाहें तो इसमें अदरक, लहसुन या भुना जीरा पाउडर डालकर चटनी के स्वाद को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं।

चेक जरूर करें

जब भी आप आम की चटनी बनाएं तो उसे परोसने से पहले एक बार टेस्ट जरूर कर लें. ऐसा करके आप आसानी से परफेक्ट चटनी बना सकते हैं. उदाहरण के लिए, यदि आपको चटनी कम खट्टी लगती है, तो आप अतिरिक्त खटास के लिए इसमें थोड़ा सा इमली का गूदा या ताजा निचोड़ा हुआ नींबू का रस मिला सकते हैं। इसी तरह अन्य मसालों को भी आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है.

स्टोरेज

कुछ लोग चटनी बनाते हैं, लेकिन वह एक-दो दिन में ही खराब हो जाती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चटनी को ठीक से स्टोर नहीं किया जाता है। अगर आप चटनी को एक हफ्ते तक ताजा रखना चाहते हैं तो इसे साफ और एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में रख दें। अगर आप इसे लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो इसे आइस ट्रे की मदद से फ्रीज कर लें

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...