BOI: बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को कम जमा पर देगा अधिक ब्याज

बिज़नेसBOI: बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को कम जमा पर देगा अधिक...

Date:

BOI अपने ग्राहकों को कम जमा पर देगा 7 प्रतिशत का ब्याज, 80 साल के ज्यादा वाले जमाकर्ताओं को मिलेगा समान्य से अधिक ब्याज। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने एक साल की अवधि के लिए दो करोड़ रुपए से कम जमा धनराशि पर ब्याज दरों को बढ़ाकर सालाना 7 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने एक बयान में कहा कि वह अपने सामान्य ग्राहकों के इस समय तीन से सात प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 प्रतिशत और 80 साल से अधिक वाले जमाकर्ताओं को 7.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

बता दें बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे पुराना बैंक है। इसकी स्थापना 7 सितंबर, 1906 को मुंबई में व्यवसायियों के एक समूह ने की थी। बैंक जुलाई 1969 तक निजी स्वामित्व और नियंत्रण में रहा। उसके बाद इसे 13 अन्य बैंकों के साथ राष्ट्रीयकृत कर दिया था।

देश में बैंक की हैं 5 हजार से अधिक शाखाएं

50 लाख रुपए पूंजी और 50 कर्मचारियों के साथ मुंबई में शुरू किए गए बैंक की आज देश भर में 5 हजार से अधिक शाखाएं हैं। बैंक ने पिछले सालों से तेजी से विकास किया है। एक मजबूत राष्ट्रीय उपस्थिति और बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय संचालन के साथ यह एक बड़े संस्थान के रूप में उभरा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related