नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले लोगो के लिए सुनहरा मौका, खासकर बैंकिंग सेवा क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे छात्रो के लिए यह नोटिफिकेशन बहुत काम की हैं। भारतीय बैंकिंग भर्ती बोर्ड यानि IBPS ने Bank of Baroda, Punjab National Bank, Bank of india, Union bank of India, Canara Bank) और कई अन्य बैंकों में भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके अंतर्गत आवेदन करने की अन्तिम तिथि 1 अगस्त 2021 है ।
IBPS द्वारा जारी भर्तियों के लिए जो भी स्टूडेंट आवेदन करना चाहते हैं या योग्य हैं, वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps dot in पर जाकर आवेदन भर सकते हैं। विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप दी गई है। वर्तमान में आईबीपीएस ने यह भर्ती 5858 पदों पर निकाली है।
भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28, 29 अगस्त को और 4 सितंबर को किया जाएगा जबकी प्रीलिम्स का रिजल्ट अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। जबकि मेंस एग्जाम का आयोजन 31 अक्टूबर को किया जाएगा ।
आवेदन करने वाले स्टूडेंट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation स्नातक की डिग्री होनी चाहिए बाकी जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है ।
आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps dot in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन का पूरा स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। बता दे कि सरकारी बैंकिंग क्षेत्र मे स्थायी नौकरी का ख्वाब देख रहे छात्रो के लिए कोविड काल में ये एक स्वर्णिम अवसर है जिसमे छात्र आवेदन कर सकते हैं।

