RajKundra और विवाद: इस बार पॉर्न फिल्म बनाने के आरोप मे गिरफ्तार

बॉलीवुडRajKundra और विवाद: इस बार पॉर्न फिल्म बनाने के आरोप मे गिरफ्तार

Date:


RajKundra और विवाद: इस बार पॉर्न फिल्म बनाने के आरोप मे गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। सोमवार यानी 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया है।  इससे पहले राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। काफी घंटों की पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया । फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। राज कुंद्रा और विवाद एक दूसरे के आगे पीछे चलते हैं। फिर चाहे वो राज कुंद्रा का होम शॉपिंग चैनल विवाद हो या फिर उनकी रंगीन लाइफ या उनके धोखाधड़ी के मामले जिसमें 24 लाख के फ्रॉड के कारण FIR दर्ज की गई थी।

सभी मामले राज से जुड़े हुए थे। अक्सर वह किसी न किसी तरह से विवादों से घिरे रहते हैं। राज वैसे तो भारतीय हैं लेकिन उन्हें ब्रिटेन की भी नागरिकता प्राप्त है।

इससे पहले मॉडल पूनम पांडे ने भी राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे शिकायत दर्ज करा चुकी है, पूनम पांडेय ने राज कुंद्रा पर उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था । पूनम ने बताया कि उन्होंने राज और सौरभ की कंपनी आर्म्सप्राइम मीडिया के साथ एक डील की थी। राज की कंपनी पूनम के एप्लीकेशन का काम देखती थी। जब पूनम को इस कॉन्ट्रैक्ट में कुछ संदेह नजर आया तो उन्होंने राज के साथ यह डील तोड़ दी  हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था।

बिजनेसमैन राज कुंद्रा के ऊपर  IPL में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी का भी आरोप लगा था। लोढ़ा समिति ने उन्हें सट्टेबाजी का दोषी भी पाया गया था और उन्हें cricket से जुड़ी गतिविधियों से दूर रहने आदेश सुनाया गया था। जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स को भी 2 साल का बैन झेलना पड़ा था।

राज कुंद्रा का नाम बिटक्वाइन से भी जुड़ा हुआ है। पुणे पुलिस की क्राइम सेल और ईडी की जांच में खबर सामने आई थी कि राज कुंद्रा व बॉलीवुड के कई जाने माने लोग सितारे इस स्कीम को प्रमोट कर रहे थे। अमित भारद्वाज नामक युवक ने एक वेबसाइट बनाकर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी। इस घोटाले की रकम लगभग 2000 करोड़ रुपए तक आंकी गई थी ।

साल 2017 में महाराष्ट्र पुलिस ने एक कपड़ा कंपनी से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के केस में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज की थी ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...